जनपद चंपावत में एसओजी और रीठा साहिब पुलिस की वन्यजीव तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, वर्ष 2026 में अब तक दो अलग-अलग मामलों में गुलदार की खाल बरामद,तस्कर दीपक सिंह बोहरा गिरफ्तार
.
एसपी के निर्देश पर क्षेत्र में तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई, तस्कर स्कूटी पर सवार था
रुद्रपुर/चंपावत। एसपी चंपावत रेखा यादव के कुशल नेतृत्व में चंपावत पुलिस और एसओजी की वन जीव तस्करों के विरूद्ध बडी कार्रवाई सामने आई है। टीम ने चैकिंग के दौरान एक वन जीव तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से गुलदार (तेन्दुए) की खाल बरामद की। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। एसपी चंपावत ने बताया कि वन्य जीव जन्तु की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी वैधानिक कार्रवाई किए जाने को सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/प्रभारी एसओजी को आदेशित किया। उन्होंने बताया कि शनिवार को क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह चम्पावत के पर्यवेक्षण में एसओजी टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना रीठासाहिब पुलिस टीम व वनविभाग की टीम के साथ पुराना थाना बैरियर रीठा साहिब के पास संयुक्त चैकिंग शुरू की। तभी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक सिंह बोहरा पुत्र पान सिंह बोहरा निवासी गागरी नदी पार थाना रीठा साहिब जनपद चंपावत बताया। उसके कब्जे से एक गुलदार( तेंदुए) की खाल लंबाई लगभग 2एम चौड़ाई करीब 140 मीटर गुलदार की खाल बरामद की। उन्होंने बताया कि रेंज कार्यालय भींगराडा में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने वन्य जीव जंतु अधिनियम 1972 की सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया। उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी का विवरण
1- एक गुलदार( तेंदुए) की खाल लंबाई करीब 2एम उम्र करीब 8 वर्ष,एक मोबाइल फोन,200 रूपये नगद,स्कूटी यूके 03 बी 2770।
पुलिस के मुताबिक
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने गुलदार को फंदा लगाकर मार था तथा उसकी हड्डियाँ जंगल में छुपा दी हैं।उक्त संबंध में वन विभाग द्वारा अभियुक्त को रिमांड में लेकर गुलदार की हड्डियों की बरामदगी की कार्रवाई की जाएगी।अभियुक्त के मोबाइल फोन में गुलदार को फंदा लगाकर मारने संबंधी साक्ष्य भी बरामद हुए हैं। अभियुक्त दीपक सिंह बोहरा उक्त बरामदा खाल को अपनी स्कूटी मैं एक थैले के अंदर पैक कर किसी व्यक्ति को लोहाघाट की ओर देने जा रहा था। उक्त घटना में कुछ अन्य लोगों के भी नाम आए हैं, जिसकी जांच की जा रही है। उत्तराखंड के प्राकृतिक सौन्दर्य व वन्य जीव जन्तु के संरक्षण के लिए चम्पावत पुलिस हमेशा सक्रिय है कोई भी संदिग्ध गतिविधियों के मिलने पर जनपद के कन्ट्रोल रूम को 112 पर सूचना दें।
कार्रवाई के दौरान यह पुलिस अधिकारी प्रभारी एसओजी कमलेश भट्ट, एएसआई भुवन पाण्डये- थाना रीठा,
हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव,हेड कांस्टेबल तपेन्द्र जोशी,ललित चौधरी,राजकुमार, सूरज कुमार,नासिर हुसैन के अलावा
वन विभाग टीम से उप निरीक्षक नीरज बिष्ट,अर्जून सिंह आदि शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
