प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस गोदियाल के कथित बयान, वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई को कोतवाली में पहुंचे बड़ी संख्या में कांग्रेसी
एसएसआई केसी आर्या को सौंपी तहरीर, कांग्रेसी बोले दोषी के खिलाफ जल्द हो कार्रवाई, अन्यथा उग्र होगा आंदोलन
रुद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के कथित बयान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जहां भाजपा बयान को लेकर बवाल मचा रही है तो वहीं कांग्रेस भी प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन में सड़क पर उतर आई है। रविवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसी एकत्रित होकर कोतवाली जा धमके और उन्होंने कोतवाली का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एसएसआई केसी आर्या को तहरीर सौंपी। उन्होंने वीडियो व मैसेज वायरल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली में विधायक बेहड़ और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने घोषणा की कि जल्द ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोषी पर कार्रवाई नहीं की तो उग्र आंदोलन होगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के फेसबुक पेज पर एक वीडियो और मैसेज वायरल होता है। मैसेज में गौदियाल का कथित बयान था कि बांग्लादेशी घुसपैठियां एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। वीडियो और मैसेज वायरल होते ही सत्ताधारी भाजपा ने इसे मुद्दा बना लिया। प्रकरण को लेकर गोदियाल ने खुद सोशल मीडिया पर आकर कथित बयान को एआई द्वारा बनाकर प्रकाशित करने का आरोप लगाया । मामला तूल पकड़ने पर रविवार की सुबह किच्छा विधायक तिलक राज और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सैकड़ों समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और नारेबाजी करते हुए एसएसआई केसी आर्या को ज्ञापन सौपा। उनका कहना था कि विधानसभा का चुनाव नजदीक है और सत्ताधारी पार्टी एआई आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर बंगाली समुदाय को भ्रमित कर रही है,जबकि इतिहास गवाह है कि तराई भावर में बंगाली समुदाय को बसाने वाली कांग्रेस पार्टी है और बंगाली समुदाय का हमेशा सम्मान करती है,लेकिन प्रकरण के दोषी को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने जल्द ही मुकदमा कायम नहीं किया और दोषी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा। इस दौरान पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन,व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा,महानगर अध्यक्ष कांग्रेस ममता रानी, दर्शन कोली,ममता हालदार,सुनील चुघ, संजय ठुकराल, परिमल राय, प्रीति साना,उमा सरकार, मोनिका ढाली, मानस बैरागी,किशोर हालदार, विकास मल्लिक, रंजीत तिवारी,आशीत बाला,मनीष गिरी,गौतम मंडल, अशोक राय,रमन विश्वास,संजय आइस,विकास विश्वास, पिंटू गांगुली, सौरभ शर्मा,उमर अली,मेजर सिंह आदि मौजूद रहे। उधर तहरीर पार्षद गौरव खुराना की ओर से दी गई है।

हर थाना-चौकी में होनी चाहिए एफआईआर,बेहड़
रुद्रपुर। रविवार को कोतवाली घेराव के दौरान किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बाय-बाय करने वाली है। कुर्सी बचाने के लिए भाजपा नेता एआई तकनीक का इस्तेमाल कर बंगाली समाज को भड़काने में लगे हुए है,क्योकि इतिहास गवाह है कि बंगाली समाज को सम्मान देनी वाली कांग्रेस पार्टी ही है। जिस प्रकार प्रदेश अध्यक्ष का बयान एआई से बनाया गया है। ऐसे में हर कार्यकर्ता प्रदेश व जिलेवार हर थाना-चौकी में तहरीर देकर एफआईआर करनी चाहिए।
भाजपा ने बंग बंधुओं को दिया क्या, ठुकराल
रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भाजपा साक्ष्य दे कि बंग बंधुओं को अब तक दिया क्या है । देश की आजादी के बाद से बंग बंधुओं को सम्मान देने वाली कांग्रेस पार्टी ही है। जिसने हर नेता व्यक्ति को धरातल पर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया है। जल्द ही षड्यंत्रकारी का पर्दाफाश है और गोदियाल का पुतला फूंकना लोकतंत्र का अपमान है। डेमोग्राफी क्या होती है। जल्द दिखाया जाएगा। भाजपा की सरकार में भारत विश्व का सबसे बड़ा गौ मांस का निर्यातक बन चुका है और संदेश हिंदुत्व का दिया जाता है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। तो उग्र आंदोलन की रणनीति बनाई जाएंगी।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
