भगवान परशुराम के नाम से बनेगा तीन मंजिला कम्युनिटी हॉलः विकास शर्मा
परशुराम जन्मोत्सव पर महापौर ने की घोषणा,ब्राम्हण महासभा ने धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव,कई हस्तियों और मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
रुद्रपुर।ब्राम्हण महासभा के तत्वावधान में रविवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। आवास विकास स्थित परशुराम पार्क में आयोजित भव्य कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर भगवान परशुराम को नमन किया। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों और मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। महापौर ने इस अवसर पर भगवान परशुराम के नाम से तीन मंजिला कम्युनिटी हॉल बनाने की घोषणा की।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भगवान परशुराम के पंचामृत अभिषेक के साथ हुई, जिसमें महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा, ब्राम्हण महासभा के पदाधिकारी और समाज के लोगों ने श्रद्धा पूर्वक सहभागिता कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत हवन यज्ञ कर विश्व कल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में महापौर और विधायक ने समाज के विशिष्ट व्यक्तियों और मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में स्वामी नारायण चौतन्य जी महाराज, आचार्य पवन पांडेय, पुष्पेंद्र शास्त्री, सुनील शास्त्री, धीरेंद्र मिश्रा,हिमांशु शुक्ला,विराट आर्या,अभिषेक वशिष्ठ, एमके तिवारी, अजय जोशी,उमेश कौशिक,ललित मोहन कौशिक, दीपक शर्मा, अनुज पाठक, आरवाई तिवारी, प्रमोद शर्मा, सुभाष शर्मा,वाईके शर्मा, धीरज त्रिपाठी, ओमपाल कोली, ममता त्रिपाठी, ममता जीना, रजनी रावत, रेनू जुनेजा, रश्मि रस्तौगी, निधि, प्रदीप तिवारी सहित कई मेधावी छात्र छात्राएं शामिल रहे।
महापौर ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए परशुराम पार्क में भगवान परशुराम के नाम से तीन मंजिला भव्य कम्युनिटी हॉल के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा बनाए जाने वाले इस भवन का प्रथम तल मंदिर के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां श्रद्धालु पूजा अर्चना कर सकेंगे। द्वितीय तल पर विवाह, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हॉल बनाया जाएगा, जबकि तृतीय तल पर ब्राम्हण महासभा का कार्यालय और अतिथियों के ठहरने के लिए कक्ष बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसका प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर शासन को भेजा जाएगा, ताकि स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जा सके।
महापौर ने कहा कि पिछले वर्ष इसी पार्क में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई थी और अब कम्युनिटी हॉल का निर्माण इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु ने धर्म की रक्षा और अत्याचार के अंत के लिए परशुराम के रूप में अवतार लिया था और उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और रुद्रपुर में भी इसी दिशा में अनेक योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। उन्होंने कहा कि शहर को आध्यात्मिक पहचान देने के लिए त्रिशूल चौक के बाद अन्य स्थलों का भी विकास किया जा रहा है और आने वाले समय में शिव कॉरिडोर जैसी योजनाएं रुद्रपुर को एक नई पहचान देंगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलते हुए समाज को एकजुट होकर विकास और संस्कृति की रक्षा के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने महापौर द्वारा की गई कम्युनिटी हॉल की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे ब्राम्हण समाज को एक स्थायी और सुसज्जित स्थान मिलेगा, जहां सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा सहित अन्य अतिथियों को ब्राम्हण महासभा की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में महासभा के अध्यक्ष मुकेश वशिष्ठ, महामंत्री डॉ संजीव शर्मा, मीना शर्मा, अनिल शर्मा, इंद्रेश मिश्रा, देव मेनन,गजानंद शर्मा, भारत भूषण चुघ, विवेक सक्सेना,अजय तिवारी,देव मेनन ,स्वाति शर्मा,रश्मि रस्तोगी,छाया शर्मा, ममता त्रिपाठी,राजनी रावत, पवन पांडे,पिंकी चतुर्वेदी, विश्वनाथ कौशिक, डॉ एमके तिवारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ राहुल भारद्वाज ने किया।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
