भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों पर जिला संगोष्ठी आयोजित हुई,संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब के जीवन मूल्यों और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को रेखांकित करना
रुद्रपुर। किच्छा रोड भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में ‘संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान’ के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन और सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब के जीवन मूल्यों और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को रेखांकित करना था।संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद काशीपुर जिला प्रभारी पुष्कर काला ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन संघर्षों और भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी दूरदर्शी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि बाबा साहेब के विचार किसी एक कालखंड तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे आज भी समाज को समानता, न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति निरंतर जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि डॉ. अम्बेडकर द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त और समावेशी राष्ट्र का सपना साकार किया जा सकता है।
संगोष्ठी में अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुवर , जिलाध्यक्ष कमल जिंदल और जिला महामंत्री तरुण दत्ता सहित पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने भी बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में अनुसूचित जाति की जिलाध्यक्ष रज्जी कोहली, कार्यक्रम संयोजक अंजू देवी, जिला उपाध्यक्ष शालिनी बोरा, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र मिश्रा की सक्रिय भूमिका रही। राजेश सिंह,विपिन सिंह, मोर सिंह, विजय तोमर के अलावा
सुरेंद्र चौधरी, जितेंद्र गौतम, हारून मलिक, विकास सागर, नवजोत आदि पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहेब के दर्शन को समाज के अंतिम छोर तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
