कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के समर्थन में पार्टी पार्षद और कार्यकर्ता पहुंचे कोतवाली,48 घंटे के बावजूद दोषी के कार्रवाई नही,चेतावनी कार्रवाई नहीं हुई तो यह लड़ाई चिंगारी बनेगी-संजय
प्रदेश अध्यक्ष की सोशल मीडिया में फर्जी अकाउंट बनाकर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित का मामला, पार्षद गौरव की ओर से तहरीर दी गई है

रुद्रपुर। मंगलवार को कांग्रेसी पार्षद और कार्यकर्ता एकत्रित होकर कोतवाली पहुंचे। तहरीर दिए दोषी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। कांग्रेसियों का कहना था कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित की गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि तहरीर दिए 48 घंटे हो गए, लेकिन अभी तक दोषी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेसियों ने पुलिस पर भी मामले में हीलाहवाली रवैया अपनाने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। कोतवाली में कोतवाल या एसएसआई न मिलने पर कांग्रेसी सीओ सिटी कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने नारेबाजी की। बाद में सीओ सिटी प्रशांत कुमार अपने औफिस से बाहर आए और उन्होंने कांग्रेसी नेताओं की बात सुनी। सीओ सिटी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान पार्षद गौरव खुराना, इंद्रजीत सिंह, परवेज कुरैशी,बाबू खां, विकास मल्लिक,रंजीत तिवारी,परिमल राय,सौरभ शर्मा,मोहन खेड़ा,सौरभ बेहड़, जितेश शर्मा, मोनिका ढाली अध्यक्ष कांग्रेस महिला,शुभम दास आदि मौजूद रहे।
कार्रवाई नहीं हुई तो यह लड़ाई चिंगारी बनेगी- संजय
रुद्रपुर। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस गणेश गोदियाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट आपत्तिजनक भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। चुनाव के नजदीक आता देख विरोधी साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर दोषी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो यह लड़ाई चिंगारी बनेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से इस साजिश रचने वाले का खुलासा चाहते हैं। पुलिस निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करें।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
