किच्छा का दीपक हत्या का खुलासा, हत्यारोपी शिवा गिरफ्तार,निशानदेही पर खून से सना चाकू बरामद, हत्या का कारण प्रेम प्रसंग पुलिस की जांच में
17 अप्रैल की रात पुरानी गल्ला मंडी निवासी दीपक कुमार को चाकू से गोद दिया था और 18 अप्रैल को हल्द्वानी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था
किच्छा। पुलिस ने दीपक हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर खून से सना चाकू भी बरामद किया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। दीपक को चाकू से गोद दिया था और दीपक ने हल्द्वानी में उपचार के दौरान दम तोड दिया था। पुलिस के मुताबिक 17 अप्रैल की रात पुरानी गल्ला मंडी निवासी दीपक कुमार पुत्र राकेश कुमार को चाकू से गोद दिया था। उसने 18 अप्रैल को हल्द्वानी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। दीपक के भाई विनीत की शिकायत पर पुलिस ने पुरानी गल्ला मंडी निवासी अपने मामा के घर रहने वाले शिवा के विरुद्ध जानलेवा हमले में भारतीय न्याय सहिंता की धारा 109 के तहत प्राथमिकी पंजीकृत की थी। जिसे बाद में हत्या की धारा में बदल दिया गया था। पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपी शिवा पुत्र महेश निवासी नंदपुर नर का टोपा बाजपुर हाल निवासी पुरानी गल्ला मंडी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही में हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया उसकी रिश्ते की बहन से दीपक के मोबाइल फोन पर बात करने से कई बार मना किया था। जिसके कारण उसने दीपक को चाकू से गोद दिया था। दोनों में इसको लेकर काफी दिनों से तकरार चल रही थी। जिसके कारण शिवा ने दीपक की हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रकाश दानू ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
