हिंदू बन कर महिला के घर पहुंचा युवक पुलिस की गिरफ्त में,डायल 112 पर दी थी एक महिला ने मामले की सूचना
आरोपी युवक कॉलर महिला से हिंदू बन कर बात करता था, पुलिस के पहुंचने से बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे थे मौके पर, कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई
रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति ने अपराध और अपराधियो के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश पर एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, एसपी क्राईम जितेन्द्र चौधरी और सीओ सिटी प्रशांत कुमार के दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था प्रभावित करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सोमवार को डायल 112 पर एक महिला ने सूचना दी कि एक लड़का हिन्दू बनकर बात की और अब वह मुस्लिम धर्म का निकला। वह कालर महिला के घर पर आ गया और मौके पर बस्ती की भीड इकट्टा हो गई। सूचना पर कोतवाली से एसआई कीर्ति भट्ट मय डायल 112 पर नियुक्त हेड कांस्टेबल किशोर कुमार,दिनेश ध्यानी मौके पर पहुंचे। पुलिस मौके पर पहुंचे तो देखा मौहल्ले के लोग व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की काफी भीड जमा है। वह लोग सोहेल के साथ हाथापाई हो रही। उन्होंने बताया कि हाथापाई में सोहेल को हल्की चोटें आई। इससे सोहेल गुस्से में आ गया और फौजदारी हो गया। सोहेल को पुलिस ने समझाया, लेकिन वह और अधिक उत्तेजित हो गया। उन्होंने बताया कि अपराध को रोकने के लिये अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस में हिरासत लिया। क्षेत्र की कानून एवं शान्ति व्यवस्था प्रभावित होने की प्रबल सम्भावना है। अभियुक्त को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस के न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही।
गिरफ्तार आरोपी——
1-सोहेल पुत्र सरफराज निवासी इस्लामनगर वार्ड 3 थाना खटीमा।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
