किच्छा विधायक बेहड़ के आवास विकास स्थित आवास पर कांग्रेस के नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष नासिर अली का जोरदार स्वागत, पार्टी हित में कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस की रीति-नीति और जनहितकारी विचारधारा का व्यापक प्रचार-प्रसार करें
विधायक बोले वर्तमान समय में समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हैं
रुद्रपुर। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड के रुद्रपुर स्थित आवास पर कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष नासिर अली का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया और मिष्ठान वितरण किया।इस दौरान विधायक तिलक राज बेहड ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय है। कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है।उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी हित में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस की रीति-नीति और जनहितकारी विचारधारा का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सहभागिता के बल पर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित है।
इस दौरान मोहन खेड़ा, संजय जुनेजा, पार्षद गौरव गिरी, चेतन भट्ट, तरुण नेगी,सुमित राय, शफी अहमद, मुनववर हुसैन, अहमद हसन, अकबर अली, मोहम्मद आसिफ, मुराद अली, शेर मोहम्मद आदि मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
