पूर्व सैनिक को नहीं मिला न्याय,पुलिस- प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल,चौकी से लेकर आईजी तक का खटखटा चुके हैं दरवाजा,आईजी का आदेश पर नहीं हुई कार्रवाई, आईजी ने दिया था कार्रवाई का आश्वासन,नहीं मिला इंसाफ
प्रोपर्टी डीलर पर प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, एसएसपी के दरबार पर पहुंचा,सीओ कर रहे जांच,प्लाट बगवाड़ा चौकी क्षेत्र
रुद्रपुर। एक पूर्व सैनिक ने तीन प्रोपर्टी डीलर
पर प्लाट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। प्रोपर्टी डीलर पर धमकाने का भी आरोप है। न्याय की गुहार को पुलिस प्रशासन की चौखट पर दस्तक दे रहा, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। वह चौकी से लेकर आईजी तक का दरवाजा खटखटा लिया। आईजी से कार्रवाई का भरोसा भी मिला लेकिन कभी न्याय नहीं।
एसएसपी कार्यालय पहुंचे हल्द्वानी निवासी जगदीश सिंह ने बताया कि वह आर्मी से रिटायर्ड हैं। उन्होंने साल 2013-14 में रुद्रपुर निवासी तीन प्रॉपट्री डीलर से बगवाड़ा में दो प्लॉट खरीदे थे। जिसकी विधिवत रजिस्ट्री और दाखिल खारिज भी उनके नाम पर है। आरोप है कि जब 24 अगस्त 2025 को वह अपने प्लॉट की चारदीवारी का काम करवा रहे थे। तभी उन्हीं तीन प्रोपर्टी डीलर में से एक प्रॉपट्री डीलर ने अपने साथियों के साथ वहां पहुंचकर काम रुकवा दिया। आरोप है कि उससे अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उनके साथ धक्का-मुक्की करते धमकी दी कि उसकी गाड़ी में तमंचे रखे हैं। वह उन्हें खेत में गाड़ देगा। पूर्व सैनिक का आरोप है कि तीनों ने जमीन किसी अन्य को बेच दी है। जबकि जमीन के सभी कानूनी दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। आरोप है कि घटना की सूचना 112, चौकी, कोतवाली, एसएसपी कार्यालय फिर आईजी कुमाऊं को लिखित शिकायत दी। बताया कि 27 नवंबर 2025 को आईजी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस के अलावा वह प्रशासन से भी शिकायत कर चुके हैं। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सीओ सिटी को मामले की जांच सौंप दी है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
