पुलिस की राजकीय पॉलिटेक्नल सुल्तानपुर पट्टी में साईबर अपराध विषय पर जागरूकता गोष्ठी,विद्यार्थियों को किया जागरूक
ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत नशा न करने व अभियान में योगदान की शपथ भी दिलाई

रुद्रपुर। राजकीय पॉलिटेक्नल सुल्तानपुर पट्टी में चौकी सुल्तानपुर पट्टी पुलिस ने साईबर अपराधों और नशे के दुष्प्रभावों से बचने के लिए गोष्ठी आयोजित की। इसमें चौकी प्रभारी मनीष खत्री ने विद्यार्थियों को साईबर अपराधों के विषय में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत नशे से बचने को अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान चौकी प्रभारी ने इस अभियान में योगदान की शपथ दिलाई। उन्होंने दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से बचने की अपील की। बता दें कि यहां सीनियर छात्रों के फेयरवेल समारोह के दौरान शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को साईबर अपराधों के विषय में जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से बचने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक समेत छात्र मौजूद रहे।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
