प्रीत विहार के लोगों को मिली दो सड़कों की सौगात,महापौर ने दोहराई विकास की प्रतिबद्धता, वार्ड के लोगों ने महापौर का आभार व्यक्त कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
महापौर ने रनवीर सिंह चौहान के आवास से अवतार सिंह के आवास तक तथा गोपी के आवास से विजेन्द्र के आवास तक सीसी रोड,नाली निर्माण कार्य की आधारशिला रखी
रुद्रपुर। नगर निगम के विकास रथ को आगे बढ़ाते हुए महापौर विकास शर्मा ने वार्ड संख्या 25 के अंतर्गत फाजलपुर महरौला और प्रीत विहार स्थित पंचवटी कॉलोनी में बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को प्राथमिकता देते हुए महापौर ने लाखों रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। महापौर ने रनवीर सिंह चौहान के आवास से अवतार सिंह के आवास तक तथा गोपी के आवास से विजेन्द्र के आवास तक सीसी रोड,नाली निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।महापौर ने कहा कि नगर का चहुंमुखी विकास केवल एक चुनावी वादा नहीं, बल्कि उनका मिशन है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि प्रीत विहार और आसपास की कॉलोनियों में जलभराव, जर्जर सड़कों और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान उनकी शीर्ष प्राथमिकता है।नगर निगम का बजट जनता की अमानत है और इसका एक-एक पैसा पूरी पारदर्शिता के साथ शहर के कायाकल्प में लगाया जा रहा है। जिस प्रकार शहर के मुख्य मार्गों को सुदृढ़ किया गया है, उसी तर्ज पर अब आंतरिक गलियों और कॉलोनियों को भी मुख्यधारा के विकास से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं और गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को कड़े निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च मानकों के अनुरूप पूर्ण होने चाहिए ताकि जनता को इनका दीर्घकालिक लाभ मिल सके। उन्होंने स्वयं समय-समय पर इन कार्यों का औचक निरीक्षण करने की बात भी कही।कार्यक्रम में पार्षद प्रियंका संतोष गुप्ता,पार्षद प्रतिनिधि संतोष गुप्ता,पार्षद पवन राणा,22 से पार्षद चंद्रसेन चंदा,देवेन्द्र रस्तोगी, त्रिलोचन सिंह, रनवीर सिंह चौहान,लालबचन गुप्ता, अखिलेश भटनागर,उपेन्द्र गुप्ता,तिलक राज,प्रसाद लाल,अंकुर गुप्ता दीपक सक्सेना,चंद्रमोहन,सुनील, बिल्लू, अजय सक्सेना,विजेंद्र सागर,रामकली,कमला देवी, बीना,पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
