स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जसपुर क्षेत्र में 8 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,3 केंद्रों को नोटिस जारी किया
सीएमओ बोले जनपद में लिंग अनुपात सुधार एवं अवैध लिंग जांच पर रोक के लिए नियमित निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे
रुद्रपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ केके अग्रवाल के निर्देश पर जनपद में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के तहत गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जसपुर क्षेत्र में संचालित 8 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर अनियमितताएं मिली। इस पर नोटिस जारी किए गए हैं।
निरीक्षण टीम में डॉ धीरेन्द्र मोहन गहलोत मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, जसपुर और पीसीपीएनडीटी कोऑर्डिनेटर प्रदीप मेहर समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। टीम में शामिल अधिकारियों ने
सबसे पहले सीएचसी जसपुर स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर रेडियोलॉजिस्ट सप्ताह में केवल एक बार अल्ट्रासाउंड केंद्र पर अपनी सेवा दे रहे हैं।
इसके अलावा इन केंद्रों पर
1-गर्ग अल्ट्रासाउंड सेंटर
2. उर्मिला नर्सिंग होम
3. अरिहंत हॉस्पिटल
4. गहलोत नर्सिंग होम
5. किलकारी हॉस्पिटल
6. परी हॉस्पिटल
7. एक नए अल्ट्रासाउंड केंद्र के पंजीकरण आवेदन के प्रस्तुत मानकों की जांच की।
टीम ने निरीक्षण में 5 केंद्रों पर पीसी पीएनडीटी अधिनियम 1994 के प्रावधानों, फॉर्म-एफ अभिलेखन, उपकरणों की स्थिति एवं स्टाफ की उपलब्धता को संतोषजनक पाया।
निरीक्षण टीम में शामिल स्वास्थ्य अधिकारियों ने 3 केंद्रों में अभिलेखों में मामूली कमियां एवं रजिस्टर अद्यतन न पाए जाने के कारण सुधारात्मक नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही संबंधित केंद्रों को 7 कार्य दिव के भीतर कमियों का निराकरण कर अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए आवेदन वाले केंद्र के दस्तावेजों एवं मशीन के मानकों का भी भौतिक सत्यापन किया गया। जो मानकों के अनुरूप पाए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में लिंग अनुपात सुधार एवं अवैध लिंग जांच पर रोक* के लिए नियमित निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। साथ ही जसपुर क्षेत्र की सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु निगरानी कड़ी रखी जाएगी और शीघ्र ही सीमावर्ती जनपदों के साथ संयुक्त निरीक्षण अभियान की कार्रवाई जारी जाएगी।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
