बड़ी खबर-ट्रांजिट कैंप में दिन दहाड़े घर में घुसकर फायरिंग,एक युवक के लगी गोली,अस्पताल में भर्ती, घटना के बाद हमलावर फरार, मौके पर पहुंची पुलिस,जांच में जुटी
परिजनों से मारपीट भी करने का आरोप, हमलावरों की तलाश में पुलिस कार्रवाई
रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैंप में दिन दहाड़े घर में घुसकर फायरिंग की घटना से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ट्रांजिट कैंप के वार्ड सात निवासी भूरे लाल के मकान में एक दर्जन से अधिक दबंग घुस आए और परिजनों से मारपीट कर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर बस्ती में हड़कंप मच गया। बाद में हमलावर फरार हो गए। घायल युवक राजेश कुमार पुत्र भूरे लाल उम्र 22 को अस्पताल पहुंचाया गया। फायरिंग की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। बाद में इंस्पेक्टर अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायल युवक से घटना की जानकारी ली। घायल युवक का बड़ा भाई अजय कुमार ने बताया कि दो दिन पहले छोटे भाई से विवाद हो गया था। इसी के कारण एक दर्जन से लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। उन्होंने हमलावरों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया। राजेश के शरीर पर छर्रे लगे हैं और वह लहूलुहान हो गया। राजेश को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक दिल्ली में काम करता है। दो दिन पहले ही मामा की लड़की की शादी में आया। इंस्पेक्टर मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि विवाद बच्चों के बीच हुआ। पुलिस जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा। तलाश की जा रही है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
