कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी पहुंचे रुद्रपुर विधायक शिव के आवास,कार्यकर्त्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का अभिनंदन,स्वागत किया
सरकार ने जो मंत्री के रूप मे जिम्मेदारी दी है उसको पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का कार्य वह कर रहे
रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री ग्रामीण विकास, लघु सूक्ष्म उद्यम केबिनेट मंत्री व जिला चंपावत प्रभारी मंत्री भरत चौधरी रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के आवास पर पहुंचे। यहां पर विधायक अरोरा ने पार्टी कार्यकताओं व परिवार के साथ केबिनेट मंत्री स्वागत किया और स्मृति चिह्न अंग वस्त्र भेंट किया।इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह तीन दिवसीय कुमाऊं भ्रमण पर आये। वह अपने प्रभारी जिला चम्पावत जिला का भ्रमण किया और अधिकारियो संग बैठक कर सरकार की योजनाओं जनपद मे कार्य प्रगति की जानकारी लीं। ऊधम सिंह नगर दौरे पर आये कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने कहा रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने अपने आवास पर आत्मीय स्वागत किया व कार्यकताओं से भेट हुई है, निश्चित रूप से रुद्रपुर विधायक उनके पुराने मित्र है सदन मे साथी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो मंत्री के रूप मे जिम्मेदारी दी है उसको पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का कार्य वह करेंगे, तो वही अपने मंत्रालय ग्रामीण विकास व सूक्ष्म लघु उद्यम के माध्यम से छोटे उद्योगों को कैसे बढ़ावा मिले,इस पर काम किया जा रहा है। धामी सरकार लगातार जनाकांक्षाओं पर खरा उतारते हुए प्रदेश हित में निर्णय लेकर राज्य को आगे बढ़ने का कार्य कर रही है। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा कि पहली बार रुद्रपुर आगमन पर केबिनेट मंत्री भरत चौधरी का अपने निजी आवास पर स्वागत अभिन्दन किया कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी भाजपा के वरिष्ठ नेता है और उनके मंत्री बनने का लाभ जनता को मिलेगा।
इस दौरान महापौर विकास शर्मा, ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर,मुकेश पाल, राजेश बजाज, सचिन मुंजाल,मोर सिंह,मनोज मदान, जीतेन्द्र संधू,सुनील यादव, मयंक कक्कड़,राजीव शुक्ला, राजीव ग्रोवर आदि मौजूद रहे।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
