रेलवे भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सुबह तड़के प्रशासन की कार्रवाई,बड़ी संख्या में पुलिस बल की रही तैनाती
नोटिस दिए जाने के बाद धामी सरकार की कड़ी सुरक्षा में की गई ध्वस्त की अवैध संरचना
रुद्रपुर। पंतनगर हाईवे पर एम्स के पास रेलवे भूमि पर बनी अवैध मजार को जिला प्रशासन और रेलवे की संयुक्त टीम की संयुक्त कार्रवाई में ध्वस्त की अवैध संरचना। उक्त संरचना को हटाने से पहले जिला प्रशासन, इज्जतनगर रेलवे प्रशासन ने अवैध मजार प्रबंधकों को नोटिस जारी किया था। नोटिस की मियाद पूरी होने के बाद रेलवे ने जिला प्रशासन से सुरक्षा बल मुहैय्या कराने का लिखित आवेदन दिया गया। जिसके बाद शनिवार तड़के उक्त “बेनी मजार ” को सरकारी भूमि से ध हटा दिया गया। अपर जिला अधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि उक्त अवैध संरचना को हटाने को लेकर इज्जतनगर रेलवे प्रशासन ने 26 मई 2023 और 18 सितंबर 25 को नोटिस जारी कर भूमि संबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा गया था।
किंतु मजार प्रबंधकों ने न तो दस्तावेज दिखाए गए और न ही इसे नहीं हटाया। रेलवे ने जिलाधिकारी को 25 अप्रैल 2026 को इसे हटाने के लिए पुलिस प्रशासन के सहयोग की अपेक्षा जताई। डीएम नितिन भदौरिया के दिशा निर्देश पर रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई मजार को हटा दिया गया।अवैध संरचना के नीचे किसी भी प्रकार के अवशेष आदि नहीं मिले। प्रशासन सूत्रों के मुताबिक अवैध मजार न सिर्फ रेलवे की विस्तार योजना में बाधक बन रही थे बल्कि बरेली नैनीताल राज्य मार्ग चौड़ीकरण में भी बाधक बनी हुई थी। देवभूमि उत्तराखंड में अभी तक ऐसी 582 अवैध संरचनाएं सरकारी भूमि से हटाई जा चुकी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट कहना है कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हर हाल में हटाया जाएगा, देवभूमि में हरी नीली चादर डाल कर सरकार की भूमि कब्जाने का और पाखंड का धंधा यहां नहीं चलेगा।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
