रुद्रपुर पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस गोदियाल का जोरदार स्वागत,कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद छोड़ पार्टी की मजबूती में जुटने का आहवान
कार्यकर्ताओं के उत्साह से गदगद नजर आए गोदियाल, पूर्व विधायक ठुकराल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, किच्छा में भी हुआ स्वागत
रूद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के रुद्रपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। रविवार को काशीपुर रोड हाईवे पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी एकत्रित हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदेश नेतृत्व का अभिनंदन किया। इस दौरान पूर्व विधायक ठुकराल ने गणेश गोदियाल को भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह से गदगद नजर आए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह जोश और एकजुटता इस बात का प्रतीक है कि आने वाले समय में कांग्रेस प्रदेश की राजनीति में एक नई ऊर्जा के साथ उभरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह जनता के मुद्दों को मुखरता से उठाएं और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित होकर कार्य करें। पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां और प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन हमेशा विकासोन्मुख रहा है और आज का यह स्वागत कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के अटूट विश्वास को दर्शाता है। स्वागत करने वालों में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी,श्रीनाथ विश्वास,सुमित्तर भुल्लर, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन,चंदन सिंह नयाल, ममता हालदार, रामविलास, सत्येंद्र गुलाटी, भीम ठुकराल, अनिल सिंह, मनोज देवरानी, सुमन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
