भूरारानी में कमरे में युवक को फंदे पर लटका देख परिजनों के होश उड़े,आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के फंदे पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसे उपचार को आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा। उधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक वार्ड 32, भूरारानी क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय सोनू पुत्र नीरज किराए के मकान में रहता था। उसकी करीब दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उसका एक वर्ष का बच्चा भी है। सोमवार सुबह वह दूसरे कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब उसकी पत्नी ने दरवाजा खुलवाने के लिए दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुला। बाद में दूसरे कमरे से देखा तो सोनू फंदे पर लटका देखा। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसआई जीवन सिंह अधिकारी पहुंचे। उन्होंने परिजनों से जानकारी ली और शव को पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु का सही कारणों का पता चलेगा। उधर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक मजदूरी करता था।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
