जिले के प्रभारी मंत्री बत्रा की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित, वित्तीय वर्ष 2026-27 को 7413.20 लाख रूपए की धनराशि का अनुमोदन
कैबिनेट मंत्री बोले सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के आधार पर कार्य कर रही
रूद्रपुर। सोमवार डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में कैबिनेट मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ प्रभारी मंत्री ने दीप प्रज्जलित किया। बैठक में समिति द्वारा जिला योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये 7413.20 लाख रूपए की धनराशि का अनुमोदन किया गया। इस दौरान जनपद प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के आधार पर कार्य कर रही है और निष्पक्षता से सभी जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को योजना में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला योजना जनपद के विकास के लिए अति महत्वपूर्ण होती है। जनपद की अतिआवश्यक कार्यों के सम्पादन एवं जनपद की छोटे-छोटे विकास कार्यों मे होने वाले धन की कमी को पूरा करती है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिला योजना में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, सिंचाई, पेयजल पर विशेष फोकस किया गया है, जो कार्य अतिआवश्यक है उसे प्राथमिता से कार्ययोजना में शामिल किये गये है। उन्होंने अधूरे विकास कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी जनसमान्य को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने व नियमित पानी की टेस्टिंग कराने के भी निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य स्तर पर जो भी विकास कार्यों के प्रस्ताव लम्बित है उनमें शीघ्र धनराशि उपलब्ध कराने हेतु शासन स्तर पर वार्ता की जायेगी। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सीएसआर मद के माध्यम से भी जनपद में अतिआवश्यक विकास कार्य करायें जाये। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जिला योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 7413.20 लाख रूपये का अनुमोदन किया गया है। डीएम ने बताया कि जिला योजना में स्वरोजगार, आजिविका परख योजनाओं के साथ ही शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल व नवाचार प्रस्तावों को प्राथमिकता से सम्मिलित किया गया है। जिला योजना में मुख्यतः माध्यमिक शिक्षा को 498 लाख, स्वास्थ्य विभाग को 335 लाख, कृषि को 205 लाख, उद्यान को 239.25 लाख, सिंचाई को 547 लाख, लघु सिंचाई को 300 लाख, नलकूप को 225 लाख, सामुदायिक विकास को 334.14 लाख, पशुपालन को 195 लाख, जल संस्थान को 390 लाख, पेयजल निगम को 315 लाख, लोक निर्माण को 615 लाख, पंचायतीराज को 500 लाख अनुमोदित किये गये। उन्होऊने कहा कि प्रभारी मंत्री द्वारा जो दिशा-निर्देश दिये गये है उनका अनुपालन किया जायेगा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, ब्लांक प्रमुख चन्द्र प्रभा, ज्योति ग्रोवर,अनूप कौर,रीना गौतम,विधायक बाजपुर प्रतिनिधि डीके जोशी, जिला योजना समिति सदस्य अमित नारंग, जिला पंचायत सदस्य भास्कर सम्भल,सुरज नारायण, जिला योजना समिति सदस्य सचिव एवं सीडीओ दिवेश शाशनी,पीडी हिमांशु जोशी, संयुक्त सचिव एवं अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जीमल, डीडीओ सुशील मोहन डोभाल, डीएफओ यूसी तिवारी, एमएनए शिप्रा जोशी, सीएमओ डाॅ केके अग्रवाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी व समिति के सदस्य मौजूद थे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
