रुद्रपुर में जन आक्रोश महिला सम्मेलन,आरक्षण पर जताया आक्रोश,महिलाएं आधुनिक भारत की राजनीति का भविष्य हैं और उन्हें उनका अधिकार अवश्य मिलेगा-डॉ विनीता
रुद्रपुर। विकासखंड रुद्रपुर सभागार में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण संशोधन अधिनियम पारित न होने पर महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त किया।कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. विनीता सक्सेना ने कहा कि महिलाएं आधुनिक भारत की राजनीति का भविष्य हैं और उन्हें उनका अधिकार अवश्य मिलेगा। इस मौके पर मुख्य वक्ता कल्पना बोरा ने कहा कि यह आक्रोश प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि पूरे देश में गूंजेगा। उन्होंने “फूल नहीं चिंगारी हैं, हम भारत की नारी हैं” नारे के साथ संबोधन शुरू किया। वक्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सम्मान और अधिकार का प्रतीक है और इसके विरोध के खिलाफ महिलाएं अब एकजुट होकर आवाज उठाएंगी।

कार्यक्रम में शैली फुटेला,
ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, मीना शर्मा, लता सिंह, पूनम अग्रवाल, जनकी तिवारी,प्रीति धीर, प्रेमलता चौहान,नीलू गुप्ता, दया डसीला, स्वाति शर्मा, रजनी रावत, गीता भारद्वाज,साधना शर्मा, निर्मला सिंह, सुषमा अग्रवाल,रीना जग्गा, पिंकी चतुर्वेदी,अर्चना राय समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
