सड़क हादसे में घायल बाईक सवार छात्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ा,जाफरपुर रोड एक निजी कालेज में बीबीए की पढ़ाई कर रहा था दीपक
सोमवार शाम को कालेज से दिनेशपुर जयनगर जाते समय अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मारी थी
रुद्रपुर। कालेज के बाद घर लौट रहा बाईक सवार बीबीए का छात्र अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे उपचार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने एक निजी अस्पताल ले जाया गया। छात्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक जयनगर थाना दिनेश पुर का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक दीपक कोहली पुत्र मदन राम कोहली निवासी जयनगर दिनेशपुर
बीबीए का छात्र है वह सोमवार शाम को कालेज के बाद घर लौट रहा था बाईक से। जाफरपुर दिनेशपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच किसी ने आपातकालीन सेवा 108 को सूचना दी। मौके पर पहुंची 108 से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि परिजन उसे लेकर उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान छात्र ने दम तोड दिया। मृतक छात्र के पिता पुलिस से सेवानिवृत है। मंगलवार सुबह चौकी बगवाड़ा से एसआई मोहन चंद्र जोशी ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया। उधर परिवार में कोहराम मच गया।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
