अपर उपनिरीक्षक संजय खाती का आकस्मिक निधन,महकमें में शोक की लहर,वर्तमान में पुलिस लाईन में चल रही थी ड्यूटी
पुलिस लाईन में दी गई सलामी,वर्ष 1990 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे,जनपद पिथौरागढ़ के मूल निवासी थे
रुद्रपुर। अपर उपनिरीक्षक संजय खाती की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक खाती मूल रूप से गंगोलीहाट के ग्राम मल्ला गरखा पिथौरागढ़ के रहने वाले है।
एएसआई संजय खाती वर्तमान में पुलिस लाईन में तैनात थे। वह अपने परिवार के साथ कोतवाली परिसर में स्थित सरकारी आवासीय में रह रहे है। पुलिस के मुताबिक रविवार को रात्रि ड्यूटी कर सोमवार सुबह घर आए और सो गए। दिन में उठने के बाद शाम को वह फिर सो गए। रात जब ड्यूटी जाने का समय हुआ तो संजय खाती जब नही उठे तो रात आठ बजे के करीब उनकी पत्नी ने जब उठाया तो वह बेहोश ही पड़े रहे। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को मिली। एसएसआई अनिल जोशी समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। संजय खाती को आपातकाल सेवा 108 से जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों में जांच के उपरांत उनको मृत घोषित कर दिया। बाद में एसआई धीरज टम्टा ने मृतक अपर उपनिरीक्षक खाती के शव का पंचनामा भर मोर्चरी भिजवा दिया। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस लाईन ले जाया गया। यहां पर सलामी दी गई। पुलिस कर्मियों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल। मृतक खाती का एक पुत्र हैं।

एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि अपर उपनिरीक्षक संजय खाती वर्ष 1990 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। बाद में वह हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत हुई। इसके बाद उनका एडिशनल एसआई पद पर पदोन्नत हुई।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
