एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस की स्पा सेंटर पर छापेमारी,तीन युवक-तीन युवतियां हिरासत में,पुलिस ने युवकों पर प्राथमिकी दर्ज की,युवतियां को रेस्क्यू किया,युवतियां दिनेशपुर, रुद्रपुर,ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की निवासी
सिविल लाइन क्षेत्र सन सिटी कामप्लेक्स के दो मंजिल पर किराए पर चल रहा कोहिनूर स्पा सेंटर की आड़ पर देह व्यापार का धंधा कराने की मिली थी टीम को सूचना
रुद्रपुर। सिविल लाइन में स्थित एक स्पा सेंटर पर देह व्यापार धंधे की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई से शहर में संचालित स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से तीन युवतियां, दो युवक समेत कांउटर पर बैठा युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाया गया। स्पा सेंटर से सामान भी बरामद हुआ। पुलिस तीन युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। बुधवार रात को
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी मनोहर सिंह दसौनी के नेतृत्व में टीम में शामिल पुलिस क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि कई दिनों से सन सिटी कामप्लेक्स के दो मंजिल पर बने कोहिनूर स्पा सेंटर में देह व्यापार का काम किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम स्पा सेंटर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर वहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने दो युवक को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना नाम काली मंदिर रम्पुरा रुद्रपुर निवासी विकास कुमार पुत्र विजय पाल,सिंह कालोनी निवासी ओम विजय पुत्र राधे श्याम बताया। पुलिस ने स्पा सेंटर के भीतर काउंटर में बैठे व्यक्ति को भी हिरासत में लिया। उसने अपना नाम मां गिरीजा विहार कालोनी कमलुआगांजा हल्द्वानी नैनीताल निवासी हरीश शाह पुत्र किशोरी लाल शाह बताया। पुलिस पूछताछ में हरीश शाह ने बताया कि उसने स्पा सेंटर माडल कालोनी रुद्रपुर निवासी सौरभ बांगा
से किराए पर लिया है। स्पा सेन्टर का संचालन उसकी अनुपस्थिति में विकास कुमार करता है। बाद में टीम ने स्पा सेंटर में बने कमरे चेक किए तो वहां पर दिनेशपुर, रुद्रपुर,शिवनगर ट्रांजिट कैंप निवासी तीन युवती मिली। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि वह छह-सात माह से काम कर रही हैं। वह लोग गरीब घरों से हैं यहां स्पा का काम करते हैं।संचालक हरीश साह तथा विकास कुमार अतिरिक्त कमाई करने लालच देकर देह व्यापार का काम भी कराते हैं। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवतियों को रेस्क्यू कर दिया।
टीम में एएसआई संगीता चंद्र, एएसआई देव राम,हेड कांस्टेबल गिरीश पाटनी,निलेश चंद्र,मनीष जोशी,महिला कांस्टेबल प्रियंका कोरंगा,गीता जोशी समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।
स्पा सेंटर संचालक हरीश और विकास पर देह व्यापार का काम कराने का आरोप
पुलिस पूछताछ में हिरासत में ली गई युवतियों ने संचालक हरीश साह तथा विकास कुमार पर अतिरिक्त कमाई करने लालच देकर देह व्यापार का काम कराने का आरोप लगाया। पुलिस के मुताबिक फरार विकास की तलाश की जा रही है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
