ट्रांजिट कैंप पुलिस ने चैकिंग के दौरान बाईक सवार युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से स्मैक बरामद की,दूसरा मौका देख भागने में कामयाब,जसपुर पुलिस ने भी पकड़े तस्कर
दोनों स्मैक तस्कर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के निवासी,फरार तस्कर पहले भी जा चुका है जेल
रुद्रपुर। जनपद में पुलिस की नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कार्रवाई के तहत ट्रांजिट कैंप पुलिस ने चैकिंग के दौरान बाईक सवार दो युवक पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए एक को मय बाईक के दबोच लिया। जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के कब्जे से स्मैक बरामद की। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। आवास विकास पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश चन्द्र समेत एसआई मनोज जलाल, एएसआई चन्द्रप्रकाश बवाड़ी,हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल दिनेश धपोला के निजी वाहन से चौकी से क्षेत्र में रोजाना की तरह गुरुवार रात को शान्ति व्यवस्था और संदिग्धों की चैकिंग व ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम को शिवनगर तिराहा होते हुए ट्रांजिट कैम्प की तरफ जा रहे थे।चामुण्ड मन्दिर से आगे पहुचे तो दो लड़के पैदल पैदल एक बाईक को धक्का मारते ले जा रहे थे। रोककर नाम पता पूछने का प्रयास किया तो दोनों भागने लगे। तभी पीछा करते हुए कुछ दूरी पर एक युवक को पकड़ लिया। जबकि दूसरा वह भीड़ भाड़ के कारण भागने में सफल रहा। मौके से फरार की पहचान पुलिस ने कर ली। उसका नाम महादेव है जो पहले भी मुकदमें मे जेल जा चुका है। पकड़े गये युवक ने पूछताछ में अपना नाम सुमित पुत्र जगदीश निवासी-वार्ड 10 ठाकुरनगर थाना ट्रांजिट कैंप बताया। पकड़े गये युवक से भागने का कारण पूछा तो वह घबरा गया। युवक ने पुलिस को बताया कि प्यार महादेव के घर से स्मैक लेकर बेचने के लिए आ रहे थे। बाईक में तेल खतम हो गया था। इस कारण बाईक को पैदल पैदल धक्का मारकर तेल डलवालने जा रहे थे। बाईक महादेव चला रहा था और वह पीछे बैठा हुआ था। बाईक के टूल बाक्स में रखी पन्नी में स्मैक बरामद हुई। पूछताछ ने बताया कि वह पांचवी तक पढ़ा हू। गिरफ्तार युवक ने पुलिस को यह भी बताया कि स्मैक महादेव की है, कहां से लेकर आया, इसकी जानकारी नहीं है। प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाईक सीज कर दी है और उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके से फरार तस्कर की भी तलाश की जा रही है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
जसपुर पुलिस ने भी आपरेशन प्रहार के तहत चैकिंग के दौरान बाईक सवार
जयविन्दर कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी नहर पार झाल के पास मंडवाखेड़ा, कोतवाली जसपुर को 06.90 ग्राम स्मैक के साथ और राजेन्द्र कुमार पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी मोहल्ला नत्था सिंह, कोतवाली जसपुर को 10.25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक कई लाख की बताई जा रही है।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
