पुलिस ने पत्नी का हत्यारोपी पति को दबोचा,कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई
घटना 12 नवंबर की, मृतका की मुंह बोली ननद ने दर्ज कराया था मुकदमा
रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने पत्नी का हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि 13 नवंबर को विमला देवी पत्नी स्व. अंकित दिवाकर, निवासी दुर्गा कालोनी, भूरारानी की तहरीर पर पुलिस ने अनिल कुमार पुत्र विरेंद्र राम, निवासी गली संख्या-5, दुर्गा कालोनी, भूरारानी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया। अनिल पर पत्नी की हत्या का आरोप है। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी पति की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। गिरफ्तारी पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर विश्लेषण और मजबूत सूचना तंत्र की सहायता से हत्यारोपी अनिल कुमार को धर्मपुर की ओर जाने वाले निर्माणाधीन फ्लाईओवर के समीप से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वर्ष 2020 में उसने मधू निवासी रायपुर (छत्तीसगढ़) से प्रेम विवाह किया था। दोनों दुर्गा कालोनी में किराए के मकान में रहते थे। आरोपी के अन्य महिला से संबंध होने के कारण पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। 12 नवंबर को भी झगड़ा हुआ। इसी दौरान अनिल ने मधु से मारपीट की, मारपीट में मधु को गंभीर चोटें आईं। जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। हत्यारोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, एसएसआई अनिल जोशी,एसएसआई नवीन बुधानी, एसआई देवेन्द्र मेहता,कृण्णा टम्टा आदि शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
