होली चाइल्ड स्कूल का वार्षिकोत्सव आयोजित,रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने बांधा समा
बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक शिव ने किया कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित शुभारंभ

रुद्रपुर। होली चाइल्ड स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘‘सृष्टि चक्र‘‘ बड़े ही उत्साह, उमंग व हर्षोल्लास से आयोजित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक शिव अरोरा ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित शुभारंभ किया। इस दौरान संस्था के संरक्षक योगराज बत्रा, चेयरमैन आरके बत्रा, वाइस चेयरमैन विकास बत्रा,विनय बत्रा,एमडी पूजा बत्रा समेत प्रधानाचार्य मिंटू दुबे ने स्वागत कर अभिनन्दन किया। बाल दिवस के मौके पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए। शुभारंभ के बाद स्कूल के नन्हें-मुन्नें बाल कलाकारों ने जंक फूड व गुड फूड पर अपनी सुन्दर प्रस्तुति देकर जनसमूह ने सराहना की। अनुपम नृत्य प्रस्तुति ने जनसमूह को मन्त्र-मुग्ध कर दिया। इस मौके पर रूस का सांस्कृतिक नृत्य, चीन का ड्रेगन नृत्य, दक्षिण कोरिया फैन नृत्य तथा पंजाब की खुशबू बिखेरता हुआ गिद्दा नृत्य शामिल था। योग व मल्लखम्भ प्रस्तुति पर विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं कला कौशल को देखकर दर्शकों ने विद्यार्थियों की सराहना रते हुए तालियाँ बजाकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। स्कूली बच्चों ने जल तत्व,अग्नि तत्व, पृथ्वी तत्व, वायु तत्व, आकाश तत्व की भी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में स्कूल के कक्षा दसवीं छात्र अमन जांगरा ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए मुख्य अतिथि विधायक का चित्र बनाकर सप्रेम भेंट किया। विधायक ने अपने संदेश में कार्यक्रमों में बच्चों द्वारा सुन्दर प्रस्तुतिकरण की सराहना की। उन्होंने विद्यालय के वार्षिक समारोह के सफल संचालन के लिए विद्यालय प्रबन्धन, प्रधानाचार्य, शिक्षकों व समस्त स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद जनसमूह का उप-प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार समेत अन्य विद्यालय प्रबंधन ने आभार व्यक्त किया।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
