विधायक शिव की कुशल नीति बिहार विधानसभा चुनाव में आई नजर,औराई सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने 57206 मतो से सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की
विधायक बोले संगठन के एक कार्यकर्ता के रूप में संभाली थी औराई सीट पर जिम्मेदारी
रुद्रपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी एनडीए की हुई प्रचंड विजय पर जहाँ पूरे देश में भाजपा कार्यकताओं ने जश्न मनाया तो वही बिहार के औराई विधानसभा सीट पर पार्टी सगठन के निर्देश पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा प्रवासी कार्यकर्त्ता के रूप में जिम्मेदारी संभाले हुऐ थे। उस औराई सीट पर भाजपा प्रत्याशी रमा निषाद को बिहार विधानसभा चुनाव की सबसे बढ़े अंतर 57206 वोट से रिकॉर्ड जीत हासिल हुई है।विधायक ने औराई सीट पर सबसे जीत दर्ज करने पर बिहार के कार्यकर्त्ता उनकी मेहनत की जीत बताया।
उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देश अनुसार एक कार्यकर्ता के रूप में औराई विधानसभा की उनको जिम्मेदारी संभाली थी,जिसको पूरी निष्ठा के साथ निभाने का उन्होंने प्रयास किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का विश्वास व पार्टी सगठन के कार्यकताओ की अथक मेहनत से औराई विधानसभा सीट पर सबसे बढ़े अंतर से जीत हासिल की है।पार्टी की कर्मठ प्रत्याशी रमा निषाद को इस जीत की बधाई है। औराई में मिली जीत पर रुद्रपुर भाजपा कार्यकताओं ने विधायक को बधाई दी और जोरदार स्वागत किया।विधायक ने भी बिहार की जनता व कार्यकताओं का आभार जताया।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
