रुद्रपुर कोतवाली में आयोजित थाना दिवस में 25 शिकायतें
सीओ सिटी ने संबंधित चौकी प्रभारियों को दिए समस्याओं का निस्तारण के निर्देश, मामले में जांच भी की जाए

रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान दो दर्शन से अधिक पीड़ित पहुंचे। उन्होंने शिकायतें दर्ज कराई। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने संबंधित चौकी प्रभारियों को समस्याओं का निस्तारण के निर्देश दिए। थाना दिवस में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। रविवार को कोतवाली रुद्रपुर में सीओ सिटी की मौजूदगी में आयोजित थाना दिवस में पहुंचे पीड़ितों ने शिकायतें दर्ज कराई। थाना दिवस में दो दर्जन से अधिक शिकायतें दर्ज हुई। सीओ सिटी ने कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित चौकी प्रभारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। थाना दिवस में लड़ाई झगड़े,पैसे के लेनदेन, जमीनी विवाद समेत कई अन्य शिकायतें दर्ज हुई है। लड़ाई झगड़े के एक मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया। सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देशों पर राज्य में थाना दिवस आयोजित किए जा रहे हैं। थाना दिवस में डायल112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साईबर हेल्पलाइन नंबर 1930,चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 के संबंध में भी विस्तृत जानकारिया दी गयी। इस मौके पर एसएसआई नवीन बुधानी, एसएसआई अनिल जोशी,एसआई दीपक बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
