काशीपुर भाजपा सह प्रभारी चुघ ने सांसद भट्ट से मुलाकात की
सड़क व पुलिया निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

रुद्रपुर। सड़क व पुलिया निर्माण की मांग को लेकर जिला काशीपुर भाजपा सह प्रभारी भारत भूषण चुघ ने सांसद अजय भट्ट से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेता चुघ ने सांसद भट्ट को दिए गए ज्ञापन में कहा कि ग्राम बिंदुखेड़ा, दानपुर में दो- दो पुलिया का निर्माण होना अति आवश्यक है, क्योंकि पुलिया के न होने के कारण ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और बरसात के दिनों में यह मुश्किल और बढ़ जाती हैं। जल निकासी की व्यवस्था नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 32 भूरारानी के हंस विहार फेस 2, आनंदम विला और अशोक वाटिका स्थित क्षेत्र की मुख्य सड़क बेहद जर्जर अवस्था में है ,जिनका वर्षों से निर्माण कार्य नहीं किया गया। इन जर्जर सड़कों के कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है और बरसात के दिनों में हालात और दयनीय हो जाती है। उन्होंने कहा कि जर्जर हो चुकी इन सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाए। सांसद भट्ट ने आश्वस्त किया कि पुलिया और सड़क निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जाएंगे ताकि जल्द निर्माण प्रक्रिया शुरू हो सके। चुघ ने सांसद का आभार जताया। ज्ञापन देने वालों में चंद्रप्रकाश गांधी ,महेश गांधी, अशोक कुमार, केडी जोशी, हरेंद्र कुमार ,देवेंद्र सिंह, खेमकरण, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
