पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, असलहे बरामद
पुलिस को मिली थी हल्द्वानी रोड संजय वन के पास तीन संदिग्धों के खड़े होने की सूचना, गिरफ्तार बदमाश चोरी और लूट के मामले में जेल जा चुके हैं
रुद्रपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी के भयमुक्त/अपराध-मुक्त उत्तराखंड के विज़न को साकार करने को एसएसपी मणिकांत मिश्रा के अपराध और अपराधियों के विरुद्ध कड़े प्रहार लगातार जारी। जनपद पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि 19 नवंबर 2025 को पुलिस थाना पंतनगर क्षेत्र में हुई लूट के बदमाशों की तलाश कर रही। इसी बीच बुधवार रात करीब 10 बजे पुलिस को तीन संदिग्ध व्यक्तियों की संजय वन क्षेत्र में होने की सूचना मिली। जिस सूचना पर पुलिस टीम ने तीनों को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया। तीनों ने पुलिस टीम पर 2 राउंड फायर किए गए। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाब में फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अरमान और रेहान गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने एक को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। घायलों को तत्काल उपचार को अस्पताल भेजा गया। सूचना पर एसएसपी समेत अन्य पुलिस के अधिकारी अस्पताल पहुंचे। एसएसपी ने घायल बदमाशों से पूछताछ की। बदमाशों को कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार तीनों का अपराधिक विवरण
1. अरमान उर्फ मुन्ना पुत्र मोहम्मद मंजूर अली निवासी वार्ड नंबर 13, रेशमबाड़ी, थाना रुद्रपुर।
आपराधिक इतिहास पूर्व में चोरी के मामलों में तीन बार जेल जा चुका है।
2. सुमित गंगवार पुत्र नुक्ता प्रसाद गंगवार निवासी नीलकंठ कॉलोनी, लालपुर, कोतवाली किच्छा; मूल निवासी ग्राम शहपुर, थाना शेरगढ़, बरेली यूपी।
आपराधिक इतिहास:एक बार लूट एवं दो बार चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
3. मोहम्मद रेहान पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी वार्ड नंबर 13, रेशमबाड़ी, थाना रुद्रपुर,मूल निवासी ग्राम भैंसिया, थाना बहेड़ी, जिला बरेली यूपी।
आपराधिक इतिहास:* दो बार कोतवाली रुद्रपुर से तथा एक बार ट्रांज़िट कैंप से चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
बरामदगी
अभियुक्तों से 2 तमंचे 12 बोर व 2 जिंदा करतूत, 2 खोखा कारतूस बरामद हुए।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
