जनपद पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,नशे की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
8 लाख रुपये से अधिक कीमती 5 हजार अवैध इंजेक्शन व 326 बोतल अवैध सिरप बरामद
बिना लाइसेंस व बिना बिल के स्कूटी से हो रहा था नशीले पदार्थों का अवैध परिवहन
रुद्रपुर। जनपद पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए यूपी का नशे का पदार्थ का सौदागर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नशीले इंजेक्शन और सिरप बरामद किया है। यह कार्रवाई काशीपुर पुलिस व एसओजी की संयुक्त है। पुलिस उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के दिशा-निर्देशन में जनपद में नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत काशीपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने देर रात्रि टांडा बागवाला टांडा उज्जैन रोड पर चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर स्कूटी पर नशीले पदार्थों की बड़ी खेप परिवहन कर रहा था। पुलिस ने चेकिंग में दो गत्तों की पेटियों में करीब 5000 नशीले इंजेक्शन के अलावा तीन अलग-अलग पेटियों में रखी 326 बोतलें भी बिना लाइसेंस और बिना बिल के मिलीं। पुलिस उससे बरामद सामान का बिल और लाइसेंस तलब किया तो वह नहीं दिखा पाया। पुलिस के मुताबिक
गिरफ्तार अभियुक्त नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहा था । बरामदगी के आधार पर कोतवाली काशीपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त
दीपक ठाकुर, पुत्र कृष्ण पाल सिंह
निवासी ग्राम शक्तिखेड़ा, थाना भगतपुर,मुरादाबाद यूपी।
पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी काशीपुर सुनील सुतेड़ी,एसएसआई काशीपुर केसी आर्या,एसआई हेमचंद तिवारी,एसआई मनोज धोनी,हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार,हेड कांस्टेबल दीपक कुमार,हरीश, कैलाश तोमकयाल आदि शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309

