नैनीताल हाईवे पर चलती थार में धधकी आग,हड़कंप,अफरा तफरी
सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया
रुद्रपुर। नैनीताल हाईवे पर चलती थार में आग लगने से हड़कंप मच गया। अफरा तफरी सी मच गई।लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच सूचना पर दमकल कर्मी पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर को नैनीताल हाईवे मेडिकल कॉलेज के सामने चलती थार में अचानक आग गई। थार में लगी आग ने विकराल रूप पकड़ लिया। राहगीरों ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि थार में बैठे लोग किसी तरह थार से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि थार में आग लगने के दौरान हड़कंप मच गया। अफरातफरी मच गई। चश्मदीदों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई।
घटना के बाद नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने सुरक्षा के मद्देनज़र हाईवे पर आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309

