विधायक समर्थकों संग पहुंचे रम्पुरा चौकी, छात्रा से मारपीट प्रकरण में कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी

चौकी पर मौजूद एसआई प्रियांशु जोशी से अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली,कहा पीड़ित परिवार के साथ अन्याय नहीं होगा
विधायक ने डीईओ को ऐसे स्कूल पर कार्रवाई को कहा

रूद्रपुर। बुधवार को विधायक शिव अरोरा समर्थकों के साथ रम्परा चौकी पहुंचे और उन्होंने एसआई प्रियांशु जोशी से कक्षा 4 की छात्रा के साथ शिक्षिका द्वारा स्कूल में की गई बेहरमी से मारपीट के मामले में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस से इस मामले में अब तक आरोपी टीचर के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में भी जाना। उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारियों को अपना रवैया बदलना होगा, पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। विधायक शिव अरोरा ने पीड़ित परिवार को दिया भरोसा दिया कि आरोपी टीचर और प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई कराई जायेगी। चाहे कितना भी दबंग या पहुंच वाले स्कूल प्रबंधन उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की हठधर्मिता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक अरोरा ने कहा कि बच्चों को इस तरह नहीं पीटना चाहिए। हां बच्चे होम वर्क या पढ़ाई में कमजोर है तो उनको डांटना चाहिए। उनके परिजनों को स्कूल बुला कर बताना चाहिए। जिस तरह बच्ची पीटा है,गलत है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। विधायक ने डीईओ हरेंद्र को ऐसे स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। उनका कहना था कि उस स्कूल में नाबालिग टीचर भी पढ़ा रही है। स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी। विधायक अरोरा ने एसआई प्रियंका जोशी से मामले में तत्काल कार्रवाई करने को कहा और क्या कार्रवाई की गई इसकी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने को कहा। उधर एसआई प्रियांशु जोशी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। टीचर को बुलाया गया। उन्होंने स्कूल की प्रधानाचार्या को भी चौकी बुलाने की बात कही। बता दें कि रम्पुरा में हैप्पी चाइल्ड स्कूल है उसमें नेहा कक्षा 4 में पढ़ती है, उसके पिता ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में स्कूल की टीचर पर छात्रा को होम वर्क नहीं करने पर पिटाई का आरोप लगाया। प्रबंधन पर धमकाने का भी आरोप लगाया। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर विधायक चौकी पहुंचे थे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
