व्यापारियों का हाथों में लकड़ी के गिट्टे लेकर राज्य कर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
विभागीय अधिकारियों पर व्यापारियों का उत्पीड़न करने का आरोप, उत्पीड़न बंद न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

रुद्रपुर। राज्य कर विभाग के प्रवर्तन विभाग पर व्यापारियों का उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए व्यापार मंडल ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्यालय का घेराव किया। घेराव के दौरान व्यापार मंडल ने चेतावनी दी कि व्यापारियों का उत्पीड़न बंद न किया गया तो व्यापारी विभाग के खिलाफ लाम बंद होकर अनिश्चितकालीन आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। शुक्रवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारियों ने राज्य कर कार्यालय पहुंचे और उन्होंने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि राज्य कर विभाग की चौकियों पर तैनात अधिकारी व्यापारियों का जानबूझकर उत्पीड़न कर रहे हैं। कागज़ जांच के नाम पर गाड़ियों को कई-कई घंटे खड़ा रख रहे हैं व अनैतिक रूप से दबाव बनाकर विभाग में कोष पेनल्टी जमा करने के लिए व्यापारियों पर दबाव बना रहे हैं।
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि राज्य कर विभाग की चौकिया में व्यापारियों को उत्पन्न किया जा रहा है, व्यापारियों के कागज सही होने के बावजूद भी व्यापारियों को चोर व गलत साबित किया जा रहा है जिससे व्यापारियों का न केवल मानसिक उत्पन्न किया जा रहा है बल्कि अनैतिक रूप दबाव बनाकर विभाग के कोष में धन जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक बार ने अनेकों बार अधिकारियों से वार्ता होने के बावजूद भी राज्य कर के अधिकारी जानबूझकर हिटलर बनकर व्यापारियों को उत्पीड़न कर रहे हैं जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विभाग अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन नहीं करेगा तो विभाग के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।मौके पर पहुंचे राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त शिवेंद्र प्रताप सिंह वी सहायक आयुक्त जीशान मलिक ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि भविष्य में विभाग सुधार करेगा और शीघ्र व्यापारियों के साथ एक बैठक की जाएगी जिसमें व्यापारियों से राय मशवरा किया जाएगा इस अवसर पर जिला महामंत्री सरदार हंसपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुमुख सिंह विर्क, जिला उपाध्यक्ष सतपाल गाबा, हरीश अरोड़ा, पवन गाबा,शिवेन सेठी राजेश कामरा, राजकुमार सीकरी, गौरव गांधी, मयंक अरोड़ा, जतिन नागपाल, विजय फुटेला,पंकज सुखीजा, चेतन खनिजो, पंकज बत्रा,बल्लू घीक आदि व्यापारी मौजूद थे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
