जनपद पुलिस की काली फिल्म लगे वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
एसएसपी के निर्देश पर चला संघन वाहन चैकिंग अभियान के दौरान 96 वाहनों का चालान,12 वाहन पर सीज की कार्रवाई की
रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार जनपद में पुलिस ने काली फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध व्यापक व संघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने वाहनों पर लगी काली फिल्म निकाली और चालान की कार्रवाई की। पुलिस का यह अभियान जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराधों की रोकथाम एवं आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी प्रमुख स्थानों चौराहों, बाजारों, हाईवे, तथा अन्य क्षेत्रों में चैकिंग प्वाइंट पर वाहनों की बारीकी से जांच की। चैकिंग के दौरान विशेष रूप से काली फिल्म युक्त वाहनों की पहचान एवं जांच की। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। 96 वाहनों के खिलाफ चालान काटे।नियमों का उल्लंघन पर 12 वाहन सीज़ किए गए। एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से काली फिल्म का उपयोग प्रतिबंधित है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।एसएसपी ने सभी थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखेंगे और किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।यातायात नियमों का पालन करें।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
