खोए हुए मोबाईल मिलने पर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
कोतवाली में आयोजित एक कार्यक्रम में सीओ सिटी और कोतवाल ने लौटाए मोबाइल, मोबाईल मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया

रूद्रपुर। मंगलवार को कोतवाली परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में सीओ सिटी प्रशांत कुमार और कोतवाल मनोज रतूड़ी ने रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में लोगों के खोये 70 मोबाईल बरामद करने के बाद मोबाइल स्वामियों को लौटाकर उनके चहरें पर खुशियां बिखेर दी। सीओ सिटी ने बताया कि क्षेत्र में दर्जनों लोगों ने अपने मोबाईल खोने की सूचना पुलिस में दी। जिनमें से पुलिस ने 70 मोबाईलों को अथक प्रयासों से बरामद किये गये। बरामद मोबाईल उनके स्वामियों को सौपे गये। खोये मोबाईल फिर से वापस अपने पास देखकर लोगों के चहरों पर खुशी छा गई और उन्होंने पुलिस का धन्यवाद किया। इस मौके पर कोतवाल मनोज रतूड़ी ने कहा कि लोगों को अपने मोबाईल खोने अथवा छीन लिये जाने की सूचना आवश्यक प्रपत्रें के साथ तत्काल पुलिस को देनी चाहिए।ताकि पुलिस उन्हें बरामद कर सके। उन्होंने बताया कि 70 खोये मोबाईल बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे गये है। जिनकी कीमत लगभग 10 लाख रूपये है। इस मौके पर एसएसआई अनिल जोशी,नरेश जोशी समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309

