भाजपा सरकार में आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा उत्तराखण्डः पासी
भाजपा जिला कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेता ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
रूद्रपुर। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व सांसद बलराज पासी ने केंद्र और उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर विकास को नई ऊँचाइयों पर ले जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेतृत्व में आज उत्तराखनड न सिर्फ धार्मिक पर्यटन में अग्रणी बन रहा है, बल्कि आधुनिक बुनियादी ढाँचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केन्द्र सरकार की 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं पर आज राज्य में कार्य चल रहे हैं। बाबा केदार की नगरी श्री केदारनाथ का पुनर्निर्माण कार्य आधुनिक तकनीक और पारम्परिक स्वरूप दोनों को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत सड़क, पार्किंग, आवासीय सुविधाओं और तीर्थ यात्रियों के लिए सभी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। सुव्यवस्थित यात्र मार्गों का व्यापक कायाकल्प हो रहा है जिससे यात्र अब भी सुरक्षित, सुगम और पर्यावरणीय रूप से भी टिकाऊ बने। पासी ने बताया कि केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे परियोजना से श्रद्धालुओं की यात्र में समय की बचत होगी और धामों तक पहुँच और सुगम होगी। यह परियोजना एक विश्वस्तरीय पर्यटन ढाँचे का उदाहरण बनते जा रही है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना उत्तराखंड की लाइफलाइन बन रही है। इससे न केवल पर्यटन और व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि आपदा के समय राहत कार्यों में भी गति आएगी। पर्यटकों, व्यापार और निवेश के नए अवसर खुलेंगे। सोंग व जमरानी बाँध परियोजनाएँे उत्तराखंड के जल संकट के दीर्घकालिक समाधान का माध्यम हैं। जल जीवन मिशन हर घर जल योजना पर बोलते हुए पासी ने कहा कि हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने का लक्ष्य तेजी से पूरा हो रहा है। अब हजारों पहाड़ी गाँवों में नल से जल पहुँच रहा है, जिससे महिलाओं का समय बचा है और जीवन स्तर बेहतर हुआ है। पूर्व सांसद पासी ने कहा कि एक वर्ष में कांग्रेस जितना लाभ खनन से राज्य को नहीं दिला पायी, उतनी उनसे अधिकतम धामी सरकार पुरस्कार के रूप में अर्जित कर रही है। पासी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पारदर्शी नीति, उत्कृष्ट प्रदर्शन और ‘लगातार सुधार’ ने केंद्र को एक बार फिर राज्य सरकार के समर्थन में प्रोत्साहन राशि प्रदान करने में सक्षम बनाया है।प्रदेश में खनन कार्यों से लाखों लोगों को रोजगार मिल रहा है। द्योगों को भी आर्थिक लाभ मिल रहा है।पूर्व सांसद पासी ने कहा कि उत्तराखंड में आज स्वास्थ्य के साथ, परिवहन, हवाई सेवाओं का विस्तार हुआ है। सरकार शिक्षा रोजगार हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। चिकित्सा के क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड का लाभ आज लाखों परिवारों को मिल रहा है। यहां पर जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मीडिया संयोजक विजय तोमर समेत कई नेता मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
