पुलिस का नशे के कारोबारियों पर शिकंजा,कच्ची शराब की तस्करी करने जा रहा तस्कर दबोचा,शराब बरामद
तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई में जुटी पुलिस
रूद्रपुर। कोतवाली पुलिस का नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान तेजी से चल रहा है। पुलिस ने एक सूचना पर शराब की तस्करी करने जा रहा तस्कर को घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से शराब बरामद की। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, सीओ सिटी प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाल मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में टीम में शामिल चौकी प्रभारी आदर्श कॉलोनी सुरेंद्र सिंह, हिमांशु टम्टा, दिनेश कुमार क्षेत्र में गश्त पर थी, इसी दौरान जैन मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। वह पुलिस को आता देख भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिजीत मदक पुत्र नारायण मदक निवासी इंदिरा बंगाली कॉलोनी रूद्रपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। सीओ सिटी ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान चल रहा है। क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
