काली फिल्म और हूटर लगे वाहनों पर पुलिस का शिकंजा,चेतावनी नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई
रुद्रपुर। उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और दृढ़ बनाने को ट्रांजिट कैंप और रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रुप से किच्छा रोड तीन पानी यूपी बार्डर पर संघन चैकिंग अभियान चलाया। चैकिंग अभियान के दौरान डॉग स्क्वायर्ड, एचएमडी,बीपी जैकेट आदि उपकरणों के साथ सघन चैकिंग की गई। पुलिस टीम ने करीब 150 से अधिक छोटे बड़े वाहनों की चैकिंग की गई। इस बीच पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एव वाहन स्वामियों के विरुद्ध एमवी एक्ट में चालान की कार्रवाई की गई। एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि जनपद की कानून व्यवस्था को और दृढ़ बनाने और संदिग्ध वाहनों की पुलिस चैकिंग कर रही है। काली फिल्म व हूटर लगे वाहनों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस यूपी से आने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। संबंधित थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि संदिग्ध वाहनों पर शिकंजा करें। उधर सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने वाहन चालक और वाहन स्वामियों से अपील की, वाहनों हूटर या काली फिल्म लगा रखी है , उसे हटा लें। चैकिंग के दौरान वाहन पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी। चैकिंग में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर मनोज रतूड़ी, थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप मोहन चंद्र पांडे,एसएसआई नवीन बुधानी, चौकी प्रभारी आदर्श कालोनी सुरेंद्र सिंह,रम्पुरा पुलिस चौकी प्रभारी विजेंद्र सिंह,एसआई महेश कांडपाल,एएसआई अमित कुमार, चालक नरेश जोशी, धीरेन्द्र कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
