सीओ दीपक का एडिशनल एसपी पद पर प्रमोशन,एसएसपी ने
अशोक स्तंभ लगा शुभकामनाएं दी
उत्तराखंड शासन से 28 नवंबर 2025 को एडिशनल एसपी पद प्रमोशन की औपचारिक स्वीकृति दी थी
रुद्रपुर। सीओ काशीपुर दीपक सिंह का एडशिनल एसपी पद पर प्रमोशन हो गया। दीपक सिंह को एडिशनल एसपी पद मिलने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने उनके कंधों पर अशोक स्तंभ लगाकर पद पर पदोन्नति की बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।उत्तराखंड शासन ने 28 नवंबर 2025 को पुलिस उपाधीक्षक से एडिशनल के पद पर दीपक सिंह की पदोन्नति को औपचारिक स्वीकृति प्रदान की गई थी।इस अवसर पर एसएसपी दीपक सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और जनसुरक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने आगामी दायित्वों के लिए दीपक सिंह को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी इसी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
