ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में पुलिस की चार मकान मालिकों पर बड़ी कार्रवाई
बिना सत्यापन के किराएदार रखना चार मकान मालिकों को पड़ा महंगा,कोर्ट के चालान
रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में पुलिस ने किराएदार सत्यापन को विशेष अभियान चलाया। पुलिस की कार्रवाई के चलते मकान मालिकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने चार मकान मालिकों के खिलाफ बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर 10 हजार 10 हजार रुपए का कोर्ट के चालान काटे। साथ ही पुलिस ने चेतावनी दी कि बिना सत्यापन के किराएदार रखे तो कड़ी कार्रवाई होगी। रविवार सुबह ट्रांजिट कैंप पुलिस ने जनपद रोड गोकुलधाम फुलसुंगा में सत्यापन की किराएदार सत्यापन अभियान शुरू किया। अचानक पुलिस की कार्रवाई देख लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक पुलिस ने इस अभियान के दौरान चार मकान मालिकों के खिलाफ बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर चालान की कार्रवाई की। एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि पुलिस ने चार मकान मालिकों के खिलाफ कोर्ट का 10 हजार 10 हजार रुपए का चालान की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कहा कि बिना पुलिस सत्यापन के किराएदार न रखें। चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन के किराएदार मिले तो कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान एसआई पंकज महर, एएसआई चंद्र प्रकाश बवाडी,विजेंद्र सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
