कैंसर पीड़ित जगदीश की मदद को आगे आये विधायक,एम्स ऋषिकेश में करवायेगे भर्ती,इलाज के खर्च में भी मदद का दिया भरोसा
मृतक राजेंद्र कोली के परिवार क़ो भी मिलेगा हर माह राशन, बच्चोँ क़ो शिक्षा व संस्था के माध्यम से मकान बनवाने का दिया विधायक ने आश्वासन
रुद्रपुर। रम्पुरा में कैंसर पीड़ित जगदीश कोली का सहारा बनकर विधायक शिव अरोरा उनके उनके आवास पर पहुंचे। विधायक रम्पुरा भ्रमण पर थे। तभी पार्टी के लोगो ने जगदीश के कैंसर से पीड़ित होने की सूचना दी। जगदीश को कैंसर जैसी बीमारी ने आर्थिक,शारीरिक रूप से कमजोर बना दिया।इलाज में उसकी पत्नी माया ने एक मात्र घर तक भी गिरवी रख दिया। विधायक ने रम्पुरा पहुंचकर पीड़ित जगदीश से मुलाक़ात की उसको हिम्मत बाँधी। साथ ही उसकी पत्नी क़ो आश्वास्त किया कि वह स्वयं जगदीश क़ो ऋषिकेश एम्स में भर्ती करवायेगे उसके जाने व इलाज कि व्यवस्था हेतु आर्थिक मदद करेंगे। विधायक ने जगदीश क़ो जल्दी ही एम्स में भर्ती करवाने की बात कही। विधायक ने कहा कि “मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट धनाना गोहाना सोनीपत ” द्वारा इनके परिवार के बच्चोँ कि शिक्षा उनके प्रतिमाह राशन कि व्यवस्था के लिये संस्था क़ो पत्राचार किया था। जिसपर संस्था ने सहमति व्यक्त कर दी।जगदीश के परिवार क़ो प्रतिमाह राशन व और उसके भविष्य में इलाज में होने वाले खर्च क़ो संस्था उठाएगी। साथ ही विधायक ने भी परिवार क़ो मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
विधायक ने कहा कि जगदीश काफ़ी मेहनती ईमानदार व्यक्ति है जिसके सामने कैंसर जैसी बीमारी के आ जाने से उसको लाचार बना दिया है,परिवार में उसकी तीन बेटियों की जिम्मेदारी भी उस है।हर सम्भव मदद हेतु विधायक पीड़ित के परिवार के साथ खड़ा है। उधर विगत दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में राजेंद्र कोली नाम के व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। उसके पांच छोटी बच्ची है। विधायक ने उसके आवास पहुंच कर भी परिजनों से मुलाक़ात की। इससे पूर्व भी विधायक ने पड़ित की पत्नी रेखा क़ो राशन व आर्थिक मदद पंहुचाई गई थी,मगर विधायक शिव अरोरा ने संत रामपाल महाराज द्वारा संचालित “मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट धनाना गोहाना सोनीपत ” क़ो आग्रह किया था इस असहाय परिवार के बच्चोँ की शिक्षा व राशन इत्यादि की व्यवस्था संस्था उठाये। जिसको संस्था ने स्वीकार करते हुऐ मृतक राजेंद्र कोली के परिवार क़ो अनपूर्णा मुहीम के अन्तर्गत प्रतिमाह राशन,बच्चोँ की शिक्षा साथ ही पक्का मकान बनाने हेतु संस्था ने सर्वें किया है जिसको स्वीकृति मिलते ही उनको रहने लायक पीड़ित की जमीन पर बनाने का कार्य किया जायेगा।
विधायक ने कहा जाने वाले की पूर्ति नही की जा सकती,मगर परिवार की गुजर बसर चले इसकी चिंता उनके द्वारा की गई है, साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से भी परिवार क़ो आर्थिक मदद कराने का भी विधायक ने परिवार क़ो भरोसा दिया है।
विधायक ने कहा रम्पूरा उनका परिवार है और यहाँ के लोगो के साथ वह सदैव खड़े है और पीड़ित परिवार भविष्य में भी हर प्रकार से साथ खड़े नजर आयेगे।इस दौरान पार्षद गिरीश पाल, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल,राज कोली, सोनू कोली, चंद्रपाल कोली,मनोज मदान,मयंक कक्कड़ आदि मौजूद रहे। 

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
