राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में आयोजित होने वाले पंडित रामसुमेर शुक्ल स्मृति समारोह की तैयारियों की समीक्षा
एडीएम और पूर्व विधायक शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच निरीक्षण किया
रुद्रपुर। आगामी 4 दिसंबर को पंडित राम सुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में आयोजित होने वाले पंडित रामसुमेर शुक्ल स्मृति समारोह की तैयारियों की समीक्षा के बाद अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय एवं कार्यक्रम संयोजक तथा पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर की। निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल की बैठने की व्यवस्था,मंच,पार्किंग,सुरक्षा समेत आमजन की सुविधाओं से संबंधित सभी प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि तराई के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामसुमेर शुक्ल की पुण्यतिथि पर आयोजित यह स्मृति समारोह ऐतिहासिक और भव्य होगा। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे।उन्होंने बताया कि प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम को बेहतर और भव्य रूप देने हेतु सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नारायणपुर सोसाइटी अध्यक्ष नरेंद्र ठुकराल, मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष नगला सचिन शुक्ला, नीरज खग्गर, मनोज पन्नू, डॉ मनोज तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
