शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग की वायरल वीडियो पर पुलिस गंभीर,आरोपी गिरफ्तार
अवैध पिस्टल बरामद, कोर्ट में पेश, न्यायिक हिरासत में भेजा
रुद्रपुर। थाना गदरपुर क्षेत्र में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग की वायरल वीडियो को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक थाना गदरपुर क्षेत्र में 27 नवंबर 2025 को एक शादी समारोह में कुछ व्यक्तियों का एक वीडियो सोशल मीडिया में एक पिस्टल से हर्ष फायर करते हुए वायरल हो रहा था। जिस पर थाना गदरपुर में संजू कोचर, आदि पंजीकृत किया गया
एसएसपी ने घटना के शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व मे थाना पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वीडियो में चिन्हित आरोपी संजीव कुमार कोचर पुत्र स्व प्रीतराज कोचर निवासी-306 शिव स्थली अपार्टमेन्ट पुरुषोत्तम विहार कनखल जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिय। घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल 32 बोर भी बरामद की। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीम में निरीक्षक गदरपुर संजय पाठक,एसआई संजय बोरा,निकुल जाटव आदि शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
