दिनेशपुर बहुउद्देशीय प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समिति नवनिर्वाचित बोर्ड को दिलाई शपथ शपथ
समारोह में गदरपुर विधायक, पूर्व विधायक ठुकराल समेत अन्य लोग रहे
रूद्रपुर। दिनेशपुर बहुउद्देशीय प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समिति में नवनिर्वाचित बोर्ड को विधिवत शपथ दिलाई गई। समारोह में गदरपुर के विधायक अरविंद पांडे, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन समेत कई अन्य अतिथि रहे। शपथ समारोह में अध्यक्ष करनदीप सिंह, उपाध्यक्ष असीम मंडल और संचालक सुमित विश्वास, सुनीता देवी, राधिका सरकार, विमला विश्वास, शिवा सिंह, पुनीत, गुरमीत सिंह, गुरमुख सिंह, ओमपाल सिंह तथा नामित सदस्य रोहित मंडल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर विधायक अरविंद पांडे ने शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि नए बोर्ड के प्रयासों से समिति की गतिविधियों में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ेगी। पूर्व विधायक ठुकराल ने भी नए पदाधिकारियों को अपने अनुभव और मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में राजेन्द्र पाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र शर्मा सोनू, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश कम्बोज, हिमांशु सरकार, गगन सिंह रधावा,त्रिनाथ विश्वास, शराफत,निर्मल सिंह, गुरवंत सिंह, शैलेन्द्र शर्मा, बलजिंदर सिंह बब्बू, मान सिंह, बाबू हालदार, संदीप चीमा, गुरूदर्शन सिंह,प्रवीण कुमार, संजीव गुप्ता, विकास बंसल,ललित बिष्ट,दिलवीर सिंह,हरदीप सिंह, शिव कुमार, संजय चौहान, सुधीर शंकर मंडल, विकास सरकार, जयनारायण, लोकनाथ, चन्द्रभान, पुनीत गाबा,आदि मौजूद रहे।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
