किराएदार दंपति पर घर से सोने चांदी के जेवरात समेत हजारों रुपए चोरी का आरोप
पीड़िता ने पुलिस में सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर किराएदार दंपति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दंपति पर कमरे का ताला तोड कर जेवरात और नगदी चोरी करने का आरोप है। आसमा उम्र बालिग पत्नी शाकुल नवी निवासी वार्ड 13 रेशमबाडी ने कोर्ट में दायर प्रार्थना पत्र में कहा कि वह अपने बच्चों के साथ रहती है। बताया कि
साबिर अली पुत्र रमजानी, रमजानी पुत्र मौहम्मद नूर, चाँदनी पत्नी साबिर अली समस्त निवासी वार्ड 14 नसीराबाद थाना मिलक जिला रामपुर यूपी उसके मकान में किराए पर रहते। पीड़िता के मुताबिक 1 जुलाई 2025 को पति शाकुल नवी ने उसके साथ मारपीट की थी। ईलाज जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में चल रहा था। 2 जुलाई से 5 जुलाई 2025 अस्पताल में भर्ती थी और तीनों बच्चे उसकी देखरेख में अस्पताल में ही थे। घर में केवल उक्त किरायेदार थे। 5 जुलाई 2025 को लगभग 10 बजे अस्पताल से डिसचार्ज होकर घर वापस आयी तो घर के कमरे का ताला टूटा हुआ है। कमरे के अन्दर रखे बक्शे का ताला भी टूटा हुआ है। बख्शे से एक जोडी सोने के कुंडल,जोडी सोने की बालियों, एक सोने का लॉकट, दो सोने की अंगूठी,एक सोने की नाँक की लौंग,दो जोडी चाँदी की पायल, तीन जोड़ी चाँदी के बिछआ, चार चाँदी की अंगूठियों और 40 हजार रुपए गायब थे। पुत्री ने देखा किरायेदारों के कमरे एक कमरा खाली था। पीड़िता ने बताया कि उक्त किराएदार चोरी कर भाग गए। उसने साबिर अली के मोबाइलपर कॉल लगाया तो साबिर अली का मोबाइल फोन नंम्बर बंद आया। बाद में रमजानी के कॉल किया तो रमजानी ने रिसीव की और बताया वह गाँव आया हुआ। बताया कि पुलिस ने सामान राधेश्याम ज्वैलर्स रामपुर जिला रामपुर की दुकान से बरामद किया। लेकिन चौकी रम्पुरा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं। उसे कोर्ट की मजबूरन शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर ज्वैलर्स स्वामी और किराएदार दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
