‘रूद्रपुर अगेंस्ट ड्रग्स’ कार्यक्रम के तहत जगतपुरा में कच्ची शराब के खिलाफ जुटे नागरिक, रोकथाम को मंथन
जगतपुरा वार्ड 39 में आयोजित हुई बैठक
रूद्रपुर– ‘रूद्रपुर अगेंस्ट ड्रग्स’ कार्यक्रम के तहत जगतपुरा वार्ड 39 में मुख्य अतिथि समाजसेवी पूर्व पार्षद रमेश कालड़ा तथा युवा समाजसेवी अरूण अरोरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई पहली बैठक में कच्ची शराब की समस्या की गंभीरता पर वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं नें विचार रखे। इस दौरान रूद्रपुर अगेंस्ट ड्रग्स की बूथ कमेटी गठित की गयी। बैठक में समाजसेवी लखविन्दर सिंह बेदी नें कहा कि जगतपुरा निचाल ईलाके में कच्ची शराब का कारोबार संचालित होता है, जिससे क्षेत्र में इसकी चपेट में युवा आ रहें है। इसका निदान जरूरी है। पूर्व पार्षद रमेश कालड़ा ने कहा कि आज पुलिस प्रशासन को सख्ती दिखाते हुये कच्ची शराब के कारोबारियों पर रोक लगानें की जरूरत है, साथ ही ‘रूद्रपुर अगेंस्ट ड्रग्स जैसे बड़े जनजागरूकता अभियान से जुड़कर एक बैनर तले आकर संघर्ष करनें की भी जरूरत है। बैठक में युवा समाजसेवी अरूण अरोरा ने कहा कि जगतपुरा के युवाओं व वरिष्ठजनों को क्षेत्र में नशे को जड़ से उखाड़नें की संकल्प लेकर अलख जगा रहे। समाजसेवी सुशील गाबा के ‘रूद्रपुर अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान से जोड़ा जायेगा, तभी हम नशे को काबू में कर सकेंगें।रूद्रपुर अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान का समर्थन करते हुये जतिन अग्रवाल नें कहा कि अब हम कच्ची शराब तथा नशे के व्यापारियों को अपनी नस्लें बर्बाद करता नहीं देख सकते। हम सबको सुशील गाबा के ‘रूद्रपुर अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान से जुड़ना चाहिये, क्योंकि अब चुप रहनें का वक्त नहीं है। एकजुट होकर लड़नें का वक्त है। यह संगठन एक परिवार की भांति नशे की चंगुल से बच्चों को बचानें का कार्य करेगा। बैठक का संचालन पूर्व पार्षद मोनू निषाद नें किया।
इस दौरान हैप्पी रंधावा, नेहा सामंत, सुमित बजाज, जसवन्त बेदी, अशोक कालड़ा, राहुल कालड़ा, अमित शर्मा, करनदीप, त्रिलोक सिंह, कुलदीप सिंह, गीता, देवव्रत सरकार, समनाम, योगेश पानडेय आदि मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
