रम्पुरा की महिलाओ क़ो बिजली कनेक्शन न मिलने पर विधायक शिव का चढ़ा पारा, एसडीओ क़ो सुनाई खरी खोटी
विधायक की चेतावनी रुद्रपुर के 30 हजार परिवार के लिये जिलाधिकारी के कार्यालय पर दरी बिछानी पड़ी तो पीछे नही हटेंगे
रुद्रपुर। नजूल,दानपात्र पर बसे 30 हजार परिवारों क़ो बिजली कनेक्शन ना मिलने का मुद्दा एक बार फिर गरमाया। रम्पुरा क्षेत्र की तमाम महिलाओं के साथ विधायक शिव अरोरा बिजली घर पहुंचे और कनेक्शन न देने पर विधायक का पारा चढ़ गया। मौके पर मौजूद एसडीओ को खरी खोटी सुनाई। विधायक ने चेतावनी दी कि अगर 30 हजार परिवार के लिए डीएम कार्यालय पर दरी बिछाने से पीछे नहीं हटेंगे। बता दें कि विगत दिनों जिला विकास प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश जिसमे बिना नक्शा पास करवाए किसी क़ो बिजली कनेक्शन नहीं दिया जायेगा। विधायक शिव अरोरा तीन दिन पूर्व जिला विकास प्राधिकरण लोगो के साथ गये थे। जहाँ उन्होंने प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने आश्वासत किया था कि नजूल दानपात्र पास बसे लोग जिनके पास अपना भू स्वामित्व नही है ऐसे लोगो क़ो मानचित्र स्वीकृत कराने कि शर्त से बाहर रखा जायेगा। रम्पुरा की कुछ महिलाएं बिजली कनेक्शन को बिजली विभाग पहुंची तो वहाँ उनको यह कह कर उनकी फाइल क़ो लौटा दिया गया कि बिना नक्शा पास किये बिजली कनेक्शन नही दिया जायेगा। इस बात की जानकारी विधायक को मिली तो वह स्वयं अटरिया मोड़ स्थित बिजली घर पहुंचे और उनका पारा चढ़ गया। विधायक ने एसडीओ को खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा ज़ब दो दिन पूर्व विकास प्राधिकरण में वार्ता हों गई और वर्षो से बसे नजूल दानपात्र के लोगो के पास अपना स्वामित्व नही है उनको इस नक्शा पास अनिवार्य से मुक्त रखा जायेगा।बिजली विभाग इन रम्पुरा कि सीधी सादी महिलाओ क़ो विद्युत विभाग फ़ाइल लोटाने की कैसे हिम्मत हुई। विधायक ने चेतावनी दी कि रुद्रपुर के नजूल दानपात्र पर बसे 30 हजार परिवार के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बिलकुल बर्दास्त नहीं करुँगा विद्युत कनेक्शन मिलेंगे और सभी क़ो मिलेंगे। इसको कोई रोक नही सकता।
विधायक ने एसडीओ क़ो कहा एक एक नजूल दानपात्र के गरीब क़ो कनेक्शन दिये जायेगे यह सुनिश्चित कर लें। जरुरत पड़ी तो वह इन परिवारों के लिए डीएम कार्यालय पर दरी बिछाने से पीछे नहीं हटेंगे। विधायक ने कहा कि जनहित सर्वोपरि है।इस दौरान राजेंद्र राठौर,मनोज मदान, पिंटू पाल, राज कोली, मयंक कक्कड़ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
इंसेट
डीएम से दूरभाष पर वार्ता कर नाराजगी जताई
विधायक शिव अरोरा ने बिजली विभाग के कार्यालय में ही जिलाधिकारी नितिन भदौरिया से दूरभाष पर वार्ता की और सख्त नराजगी जाहिर करते हुऐ कहा कि उनको प्राधिकरण ने ज़ब आश्वासत कर दिया कि उस नियम से नजूल दानपात्र के लोग बाहर रहेंगे उसके बाद भी विद्युत विभाग रम्पुरा,जगतपुरा जैसे लोगो क़ो विद्युत कनेक्शन देने क़ो मना कर रहा है यह ठीक नही है। ऐसे बिलकुल नही चलेगा। और जिला स्तर पर बिना कोई पूर्व स्टडी किये ऐसे आदेश जारी करना ज़ब नजूल दानपात्र पर निवासरत लोगो के पास अपना कोई स्वामित्व नही है तो ऐसे में उनका नक्शा पास हों ही नही सकता फिर ये आदेश उन पर कैसे लागू होगा। विधायक ने जिलाधिकारी क़ो स्पष्ट कहा वह रुद्रपुर के 30 हजार परिवारों क़ो ऐसे नही परेशान होते देख सकते। मगर डीएम ने विधायक क़ो भरोसा दिया कि इसका समाधान निकाला जायेगा। सोमवार क़ो डीएम ने जिला विकास प्राधिकरण,विद्युत विभाग के साथ बैठक लेगे जिसमे विधायक स्वयं भी शामिल होंगे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
