विश्व हिन्दू परिषद ने गीता जयंती पर इंदिरा चौक पर फहराया भगवा ध्वज
रुद्रपुर। विश्व हिन्दू परिषद ने गीता जयंती के अवसर पर इंदिरा चौक पर भगवा ध्वज फहराया। इस दौरान इंदिरा चौक भारत माता की जयकारों से गूंज उठा। शनिवार को विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में कार्यकर्ता एकजुट हुए। यहां पर कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे लगाए और चौक पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व हिन्दू परिषद ने 6 दिसंबर को गीता जयंती के शुभ अवसर पर भागवत ध्वज फहराया। इस दौरान भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। इस कार्यक्रम में हिंदूवादी नेता बिट्टू शर्मा,सुल्तान सिंह, हरीश यादव,गौरव मिश्रा,राजू कोहली, त्रिलोचन सिंह, अजय मोरिया, राजू गुप्ता, बिट्टू वाल्मीकि,रमेश कोहली आदि मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309

