एसटीएफ कुमाऊं और कोतवाली रुद्रपुर की बड़ी कार्रवाई
अवैध हथियारों की तस्करी में एक गिरफ्तार, अवैध हथियारों का जखीरा समेत कारतूस बरामद
रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। टीम ने अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया। बरामद हथियारों में चार पिस्टल,एक बंदूक और 40 से अधिक कारतूस बरामद एक व्यक्ति को गिरफ्रतार कर लिया। देर रात एसटीएफ कुमाऊं प्रभारी निरीक्षक महेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में टीम संदिग्धों की तलाश और अवैध असलहा नियंत्रण के लिए गावा चौक के पास चेकिंग में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस मुख्यालय देहरादून के चेकिंग आदेश के पालन में लगी टीम को मुखबिर से महत्वपूर्ण सूचना मिली कि बाजपुर दोराहा की ओर से एक व्यक्ति बाईक पर भारी मात्र में अवैध असलहा लेकर काशीपुर फ्रलाईओवर के पास डिलीवरी देने आने वाला है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए टीम ने त्वरित रूप से कोतवाली रुद्रपुर प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी को सूचित किया। इस पर वह टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने मुखबिर को साथ लेकर काशीपुर रोड सर्विस लाइन में जाल बिछाकर संदिग्ध का इंतजार किया। तभी बाजपुर दोराहा चौकी प्रभारी को भी संदिग्ध वाहन को रोकने के निर्देश दिए गए। कुछ देर बाद काशीपुर दिशा से आती एक संदिग्ध बाईक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही बाईक सवार घबराकर वापस मुड़ने लगा, मगर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्रतार व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद आसिम पुत्र शकील अहमद, निवासी धनसारा, थाना बाजपुर बताया। पूछताछ पर उसने स्वीकार भी किया कि वह अवैध असलहा लेकर आया था। आरोपी की तलाशी में पहले उसकी जेब से सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल -32 बोर और दो जिंदा कारतूस मिले। इसके बाद उसके कंधे पर लटका बैग खोलने पर पुलिस दंग रह गई। बैग से तीन और -32 बोर की पिस्टलें, एक 12 बोर की ऽुली हुई दोनाली बंदूक, 8 कारतूस -32 बोर और 30 कारतूस 12 बोर बरामद हुए। सभी हथियारों की जांच में वे पूरी तरह चालू और फायरिंग योग्य पाए गए। आरोपी के पास से एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और एक मोबाइल फोन भी मिला। पूछताछ में वह बाईक संख्या यूके 06यू 2092 के बारे में भी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया, जिसके बाद बाईक को भी एमवी एक्ट के तहत सीज कर लिया गया। पुलिस ने मौके पर ही अभियुक्त के िऽलाफ धारा 25-1(1-ऽ)(क) आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्रतार किया।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
