विधायक ने भूरारानी रोड से सिटी वन मोड़ तक जाने वाले सड़क हॉटमिक्स निर्माण कार्य शुभारम्भ किया
विधानसभा क्षेत्र का कोई भी जगह विकास से अछूता नहीं रहेगा,राज्य योजना के अन्तर्गत स्वीकृत सड़क का निर्माण होने पर लोगों को मिलेगी राहत
रुद्रपुर। राज्य योजना के अन्तर्गत स्वीकृत भूरारानी रोड से सिटी वन क़ो जाने वाले एक किलोमीटर हॉटमिक्स मार्ग के निर्माण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने नारियल फोड़ शुभारम्भ किया। इस मौके पर
विधायक ने कहा कि स्कूल क़ो जाने वाले मार्ग जो काफ़ी जर्जर थी। प्रतिदिन स्कूल की बस से लेकर कई आवासीय कॉलोनी क़ो यह मार्ग जोड़ता है उनको इस मार्ग के निर्माण हेतु काफ़ी समय से इतनी खराब थी बीच में एक बार गड्डे भरवाने का कार्य भी किया गया,लेकिन फिर मार्ग की हालत खराब हों गई।इस मार्ग का प्रस्ताव उनके द्वारा पूर्व मे भेजा गया था। 23 लाख की लागत से यह मार्ग पीडब्लूडी बना रहा है। मार्ग निर्माण से काफ़ी लोगो क़ो राहत मिलेगी साथ ही यातायात सुगम होगा। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र अछूता नही जो जनता की सुविधा के लिये विकास कार्य न किये गये हों। उनका प्रयास है जिन मार्गो की हालत बेहद खराब है उनको बनाने का कार्य प्राथमिकता पर किया जाये और ऐसे अधिकांश मार्ग के निर्माण या तो हों चुके है या प्रस्ताव पास होकर कार्य आरम्भ की और है। रोड निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अनुभव चौधरी,आशू मिड्ढा, राज सिंह पारगई,अशोक बजाज, विकास सागर, रविंद्र धामी,मनोज मदान, डंपी चोपडा, संजय आर्य, मीना देवी, सरोज, आरती शर्मा, प्रेरणा देवी, सुलेखा, प्रीति, र

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
